मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिससे देश और दुनिया में ज्यादा लोग प्रभावित है। मोटापा को कम करने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं तब भी उन्हें अपने मन मुताबिक बॉडी नहीं मिलती। मोटापा जहां ज्यादातर लोगों की बड़ी परेशानी है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन नहीं बढ़ने से परेशान हैं। कुछ लोग इतने ज्यादा अंडरवेट होते हैं कि वो कुछ भी कितना भी खालें उनकी बॉडी को नहीं लगता। जबकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि वो पानी भी पीते हैं तो उनकी बॉडी को वो लग जाता है। अब सवाल ये उठता है कि कुछ लोग सब कुछ खाने के बाद भी अंडरवेट क्यों रहते हैं।
कुछ लोगों के अंडर वेट होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे मेडिकल कंडीशन ,हाई मेटाबॉलिज्म ,पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करना, तनाव और आनुवंशिकी के कारण कुछ लोगों का वजन नहीं बढ़ता। ऐसे लोग कुछ भी पहन लें उनपर अच्छा नहीं लगता और वो हमेशा हीन भावना का शिकार रहते हैं। अगर आप भी अंडरवेट हैं और लाख जतन के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो आप रोजाना किशमिश का सेवन करना शुरू कर दें। किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर एक ड्राई फ्रूट है जो तेजी से वजन को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि किशमिश का सेवन कैसे वजन को बढ़ाने में मददगार है।

किशमिश कैसे वजन को बढ़ाता है?

जर्नल फॉर फूड एंड न्यूट्रिशन रिसर्च के मुताबिक वजन बढ़ाने के लिए किशमिश लाजवाब ड्राई फ्रूट है। 100 ग्राम किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें 299 कैलोरी होती है जो वजन बढ़ाने में मददगार है। 100 ग्राम किशमिश का सेवन करने से ना सिर्फ आपका वजन तेजी से बढ़ेगा बल्कि आपकी दिन भर की कैलोरी की जरूरत भी पूरी होगी।

किशमिश के पोषक तत्व

किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें अंगूर की तुलना में अधिक कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता हैं। किशमिश में फाइबर,पोटैशियम और आयरन भी भरपूर  होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है और वजन बढ़ाने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन की बात करें तो ये विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी6 से भरपूर होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

किशमिश के फायदे

  • वेबएमडी की खबर के मुताबिक किशमिश घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत है जो पाचन में सहायता करता है। इसका सेवन करने से पेट की समस्याओं का उपचार होता है।
  • किशमिश में टार्टरिक एसिड मौजूद होता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि यह यौगिक सूजन को कम कर सकता है,
  • आंतों की सेहत में सुधार कर सकता है। इसका सेवन करने से आंत में बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद मिलती है।
  • किशमिश का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
  • कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि किशमिश का सेवन करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नार्मल रखा जा सकता है।
  • इसका सेवन करने से हृदय रोग का जोखिम कम होता है। किशमिश में मौजूद फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल पर दबाव कम होता है।