स्किन पर सफेद दाग आना स्किन से संबंधित एक परेशानी है। सफेद दाग को अंग्रेजी में विटिलिगो कहते हैं। इस बीमारी की वजह से मरीज के हाथ, पैर, चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों की स्किन पर सफेद दाग या धब्बे होने लगते हैं। स्किन की इस बीमारी का मुख्य कारण मेलेनोसाइट्स नामाक कोशिकाओं का नष्ट होना है।

ये कोशिकाएं स्किन को रंग प्रदान करती हैं, लेकिन जब किसी कारणों से ये कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और अपना काम करना बंद कर देती हैं तो स्किन का रंग बदलने लगता है। इस बीमारी की वजह से स्किन पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक इस बीमारी से बचाव करना हैं तो कुछ फूड्स से परहेज करना जरूरी है।

आयुर्वेद के मुताबिक दूध के साथ नमक और मछली का सेवन करने से स्किन पर सफेद दाग, पिग्मेंटेशन और स्किन इंफेक्शन जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। सफेद दाग होने से स्किन पर किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। इस परेशानी में स्किन बेहद खराब दिखती है। बाबा रामदेव के मुताबिक जिन लोगों को सफेद दाग की परेशानी हैं वो विरुद्ध आहार लेने से परहेज करें। सफेद दाग की इस बीमारी में कुछ फूड्स का सेवन परेशानी को बढ़ा सकता है इसलिए उनसे परहेज करें। आइए जानते हैं कि सफेद दाग से पीड़ित लोगों को किन फूड्स से परहेज करना जरूरी है।

सफेद दाग की बीमारी है तो इन फूड्स का भूलकर भी नहीं करें सेवन

  • सफेद दाग की बीमारी में ऑयली मसालेदार भोजन से परहेज करें।
  • मांसहार भोजन और सूप सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान।
  • खाने के साथ अचार, अधिक नमक, कोल्डड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करें।
  • शराब, फास्टफूड, सॉफ्टडिंक्स, जंक फ़ूड, डिब्बा बंद फूड्स का सेवन स्किन की इस परेशानी को बढ़ा सकता है।
  • विरुद्ध आहार जैसे दूध + मछली का सेवन एक साथ नहीं करें।
  • अनाज में नया धान,मैदा, दाल, काबुली चना, देसी चना और मटर से परहेज करें।
  • फल एवं सब्जियां में आलू और कन्द मूल से परहेज करें।
  • दूध, दही, मछली, गुड़, उड़द, ठंडा भोजन, दूषित पानी, ठंडा पानी, सूखा भोजन, ठंडे भोज्य पदार्थ, तला हुआ एवं कठिनाई से पचने वाला खाना नहीं खाएं।