उम्र के हिसाब से हाइट और वजन बदलता रहता है। बच्चे के पैदा लेने के बाद 18 साल की उम्र तक लगभग उसकी हाइट और वजन में लगातार बदलाव होता है। ये बदलाव जेनेटिक, डाइट और लाइफस्टाइल से प्रभावित होता है। हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाले लोगों का वजन हर उम्र में बैलेंस रहता है। उम्र के मुताबिक वजन का पता लगाने के लिए BMI (Body Mass Index) का सहारा लिया जाता है।
BMI के मुताबिक जिन लोगों का वजन रहता है वो हर उम्र में तंदुरुस्त रहते हैं। BMI का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं। वजन को कंट्रोल करना हर उम्र में जरूरी है। वजन को कंट्रोल करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना, बॉडी को एक्टिव रखने के लिए वॉक या दूसरी एक्टिविटी अपनाना, नाश्ते को स्किप नहीं करना,संतुलित आहार लेना और रोजाना सब्जियों और फलों की 5 सर्विंग लेना जरूरी है।
वजन को कंट्रोल करने के लिए आइडियल हाइट और वेट चार्ट का पता होना जरूरी है। हाइट और वेट चार्ट की मदद से ये पता लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति की हाइट और उम्र के मुताबिक उसका वजन सही है या नहीं है। इस चार्ट की मदद से जहां ओवर वेट लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी वहीं अंडरवेट लोगों को अपना वजन संतुलित करने का पता चलेगा।
पुरुषों और महिलाओं का वजन उनकी उम्र, लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों के आधार पर अलग-अलग होता है। 18 साल की उम्र से लेकर 50 साल की उम्र तक हाइट में तो कोई बदलाव नहीं आता लेकिन वजन में कई बार बदलाव आता है। 18 साल से लेकर 50 साल की उम्र तक वजन कितना होना चाहिए देखिए सिंपल चार्ट
पुरुषों के लिए वजन चार्ट | |
लंबाई (सेमी) | वजन सीमा (किग्रा) |
150 cm | 42 – 56 kg |
155 cm | 45 – 60 kg |
160 cm | 48 – 64 kg |
165 cm | 51 – 68 kg |
170 cm | 54 – 72 kg |
175 cm | 57 – 77 kg |
180 cm | 60 – 81 kg |
185 cm | 64 – 86 kg |
190 cm | 67 – 90 kg |
महिलाओं के लिए वजन चार्ट | |
लंबाई (सेमी) | वजन सीमा (किग्रा) |
145 cm | 40 – 50 kg |
150 cm | 42 – 54 kg |
155 cm | 45 – 58 kg |
160 cm | 48 – 62 kg |
165 cm | 51 – 66 kg |
170 cm | 54 – 70 kg |
175 cm | 57 – 75 kg |
180 cm | 60 – 79 kg |
185 cm | 64 – 84 kg |
उम्र के अनुसार सही वजन | ||
उम्र (साल में) | महिला (kg) | पुरुष (kg) |
18-20 | 45-55 | 50-65 |
21-30 | 50-60 | 55-75 |
31-40 | 55-65 | 60-80 |
41-50 | 58-70 | 65-85 |
51-60 | 60-75 | 67-88 |
60+ | 58-78 | 65-85 |
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।