High Blood Pressure Remedies: खराब जीवन शैली के कारण होने वाले रोगों में सबसे आम है ब्लड प्रेशर का बढ़ना। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में 1.3 बिलियन लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। बता दें कि अगर रक्तचाप का स्तर 140/90 mm Hg से अधिक होता है तो इसे हाइपरटेंशन कहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारणों में से एक मोटापा भी है। ऐसे में लोगों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए।

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन: बीपी के मरीजों को अपने लाइफस्टाइल में स्वस्थ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इसकी शुरुआत अपने आहार में स्वस्थ फूड्स को शामिल करना चाहिए।

लहसुन: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिल से संबंधित किसी भी बीमारी से ग्रस्त लोगों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए। बता दें कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व मौजूद होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार होता है। साथ ही, ये एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

चुकंदर: साल 2013 में द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन और यूके की क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में हुई स्टडी के अनुसार चुकंदर का रस पीने से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से उच्च रक्तचाप की समस्या काबू में रहेगी। बता दें कि इसमें नाइट्रेट मौजूद होता है जो ब्लड वेसल्स को खोलता है, इस वजह से ब्लड फ्लो शरीर के हर हिस्से में ठीक से हो पाता है।

प्याज: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्याज में क्वेरसेटिन फ्लेवनॉयड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व रक्त धमनियों को पतला करते हैं जिससे शरीर में खून का संचार बेहतर होता है।

पालक: इस हरी पत्तेदार सब्जी में कई पोषक तत्व जैसे कि मैंग्नीज, फॉस्फोरस, कैरोटीन और आयरन मौजूद होता है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट्स का समृद्ध स्रोत पालक हाई बीपी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इन चीजों से रहें दूर: प्रोसेस्ड फूड, अचार, रेड मीट, जंक फूड, सॉल्टी फूड, ट्रांस फैट युक्त फूड्स