पाइल्स जिसे बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। ये बीमारी खतरनाक नहीं है लेकिन परेशान बहुत करती है। पाइल्स की परेशानी गुदा या मलाश्य की नसों में सूजन आने की वजह से होती है। पाइल्स की परेशानी गुदे के अंदरूनी या फिर बाहर के हिस्से में हो सकती है। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं जैसे कब्ज की शिकायत होना, खराब खान-पान, लम्बे समय तक शौच में बैठना, पाचन संबंधी दिक्कते इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह है।
बवासीर की परेशानी होने के कई और कारण भी हैं जैसे बढ़ती उम्र, मोटापा, प्रेग्नेंसी और एनल सेक्स करना। आइए जानते हैं कि पाइल्स क्या हैं? इसके प्रकार कितने हैं और इसकी रोकथाम कैसे की जाएं।
पाइल्स के प्रकार: खूनी पाइल्स जिसमें मरीज को स्टूल के साथ खून आता है, धीरे-धीरे खून ज्यादा आने लगता है। हालांकि इससे मरीज को कोई तकलीफ नहीं होती लेकिन ये बवासीर परेशान करती है।
बादी पाइल्स: इस तरह के पाइल्स में मरीज का पेट खराब रहता है और पेट में लगातार गैस बनती है। इस पाइल्स में जलन, दर्द, खुजली, शरीर में बेचैनी, काम में मन न लगना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप भी खुद में पाइल्स के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो उसका घर में ही उपचार शुरु कीजिए। आइए जानते हैं कि पाइल्स के कारण और उसका उपचार कैसे करें।
लम्बे समय तक टॉयलेट सीट पर नहीं बैठे: अगर आप पाइल्स से परेशान हैं तो टॉयलेट में लम्बे समय तक प्रेशर नहीं लगाएं। टॉयलेट सीट पर लम्बे समय तक बैठने से गुदा के आस-पास रक्त वाहिकाओं पर सूजन आती है जिससे परेशानी बढ़ सकती है। आप टॉयलेट में ज्यादा देर तक नहीं बैठें।
पानी और लिक्विड फूड का अधिक सेवन करें: लिक्विड फूड आपके स्टूल को लूज करते हैं जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज से निजात मिलती है। कब्ज की बीमारी की वजह से आपको ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है और पाइल्स की परेशानी बढ़ती है।
डाइट में करें फाइबर का सेवन: आप पाइल्स से बचाव करना चाहते हैं तो डाइट में फाइबर का सेवन करें। फाइबर युक्त डाइट में आप साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
छाछ का करें सेवन: छाछ का सेवन पाइल्स के इलाज में बेहद असरदार है। आप छाछ में भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर खाने के साथ उसका सेवन करें आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। पाचन ठीक रहेगा तो आपको स्टूल पास करने में दिक्कत नहीं होगी और पाइल्स की वजह से परेशानी भी नहीं होगी।
सेब के सिरके का करें सेवन: पाइल्स का इलाज करने में सेब का सिरका बेहद असरदार है। सेब का सिरका रक्तवाहिनियों को सिकोड़ने में मदद करता है। अगर आप खूनी बवासीर के शिकार हैं तो एक गिलास पानी में सेब के सिरके का एक चम्मच डालकर दिन में दो बार पिएं आपको राहत मिलेगी।
अंजीर का करें सेवन: पाइल्स से परेशान हैं तो तीन अंजीर एक गिलास पानी में भिगों दें। सुबह खाली पेट भिगी हुई अंजीर खाएं और उसके पानी का भी सेवन करें आपको फायदा मिलेगा।