हममें से कई लोग चाय पिए बिना अपने दिन की शुरुआत नहीं कर पाते। कुछ लोगों को लगता है कि अगर सुबह-सुबह दूध वाली कड़क चाय न मिले तो उनका दिन अधूरा है, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि जब खाली पेट इस चाय का सेवन किया जाता है, तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आजकल के लाइफस्टाइल में जंक फूड, देर तक जागना और शारीरिक गतिविधियों की कमी से पेट के आसपास चर्बी बढ़ जाती है। पेट की यह बढ़ी हुई चर्बी न सिर्फ रूप रंग को प्रभावित करती है, बल्कि हार्ट रोग और शुगर जैसी बीमारियों की संभावना को भी बढ़ा देती है।

डाइटिशियन नेहा दुबे के मुताबिक, कई लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग, व्यायाम और घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। इसके अलावा जब भी वजन कम करने की बात आती है तो ग्रीन टी का नाम अक्सर सुनने को मिलता है। लोगों का मानना है कि ग्रीन टी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है, खासकर इससे पेट की चर्बी कम होती है।

हरी चाय में पोषक तत्व

ग्रीन टी चाय की पत्तियों से बनाई जाती है, लेकिन दूध वाली चाय जितनी ज्यादा प्रोसेस्ड नहीं होती। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैटेचिन और थोड़ी मात्रा में कैफीन होता है। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कैटेचिन और कैफीन मिलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

कैसे होता है फैट कम

ग्रीन टी शरीर में ‘वसा ऑक्सीकरण’ प्रक्रिया को प्रभावित करती है। इसका मतलब है कि शरीर में जमा वसा ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। इससे धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा कुछ लोगों में ग्रीन टी भूख कम करने में भी कारगर साबित हुई है। इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, ये बदलाव धीरे-धीरे होते हैं और लगातार सेवन से ही नजर आते हैं।

ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी न केवल वजन घटाने के लिए, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए भी अच्छी है। इसे एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। भोजन के बाद पीने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। थकान दूर करने और तरोताजा महसूस करने के लिए दोपहर में ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। यह मानसिक एकाग्रता बढ़ाती है और एनर्जी प्रदान करती है।

कब और कितनी मात्रा में लेना चाहिए

  • हल्के नाश्ते के बाद हमेशा ग्रीन टी पिएं
  • इसे दोपहर के भोजन के बाद लेना सबसे अच्छा
  • दिन में दो से तीन कप से ज्यादा नहीं पिएं

क्या ग्रीन टी पीने नुकसान

ग्रीन टी का सेवन जितना फायदेमंद होता है, उतना ही कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। खाली पेट ग्रीन टी पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से इसमें मौजूद कैफीन के कारण बेचैनी, अनिद्रा या हार्ट गति में वृद्धि जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

इसके अलावा सुबह उठते ही कुछ लक्षण दिखाई देने पर भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना अधिक हो जाती है, इन साइन को भी इग्नोर करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।