‘जल ही जीवन है’ ये कहावत केवल कहने भर की नहीं, बल्कि शरीर की कार्यप्रणाली से भी इसका गहरा संबंध है। दरअसल, शरीर का लगभग 60-70% भाग पानी से बना होता है और यह हर अंग के बेहतर काम करने को लेकर भी पानी की अहम भूमिका होती है। शरीर में पानी की मात्रा न ही ज्यादा हो और न ही कम होनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट भी सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को बहुत फायदेमंद मानते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को यह सही जानकारी नहीं होती कि सुबह-सुबह एक बार में कितना पानी पीना चाहिए और अगर ज्यादा पानी पी भी लिया तो सेहत पर क्या असर हो सकता है।
हेड ऑफ द नेफ्रोलॉजी, PSRI, डॉक्टर संजीव सक्सेना के मुताबिक, एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। बहुत से लोग सुबह-सुबह उठते ही 1 से 2 लीटर पानी पी लेते हैं, लेकिन इससे किडनी को नुकसान होता है। चलिए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे, सही मात्रा और ज्यादा पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
सुबह पानी पीने के फायदे
- सोने के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है।
- शरीर का तापमान संतुलित होता है।
- डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव होता है।
- आंतों की सफाई होती है।
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
- शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
कितना पीना चाहिए पानी
जरूरत से ज्यादा पानी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर संजीव सक्सेना के मुताबिक, दिन की शुरुआत 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीकर करनी चाहिए। इससे शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। एक साथ ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। एक ही बार में 1 लीटर या उससे ज्यादा पानी पीना अवॉइड करें, खासकर आपको किडनी या हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए।
किडनी पर असर
पानी का सेवन करना किडनी के लिए बहुत जरूरी है। किडनी को हेल्दी बनाने के लिए अच्छा खाना और पानी ही काफी है। किडनी की हेल्थ के लिए दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना ही चाहिए। इससे किडनी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को आसानी से फिल्टर कर पाती है।
पानी पीने का सही तरीका
पानी पीने का सही तरीका है कि आप दिनभर में पीए जाने वाले 3 लीटर पानी को कुछ भागों में बांट लें। सुबह उठने के बाद 2 गिलास पानी पीएं। हर खाने से पहले 1 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके बाद आधे घंटे बाद 1 गिलास पानी पीएं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं। दिन भर बीच-बीच में पानी पीना चाहिए।
गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।