Health News, Harmful Effects of Hot Water Bath, Effects on Skin, Hair, Blood Pressure: सर्दियों में, ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है? ज्यादा गर्म पानी आपके बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि गर्म पानी से नहाना मसल्स को रिलैक्स करता है और शरीर को आराम पहुंचाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। नहाने का पानी हमेशा सामान्य होना चाहिए, ना तो बहुत गर्म और ना ही बहुत ठंडा। आइए जानते हैं अधिक गर्म पानी से नहाना आपके लिए कैसे नुकसानदायक होता है-
1. गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा नहीं है, इससे त्वचा लाल हो जाती है, और इसके कारण चकत्ता या एलर्जी हो सकता है।
2. गर्म पानी का बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बालों के मॉइश्चराइजर को कम करता है, जिससे बालों का गिरना बढ़ जाता है और बालों का रुखापन बढ़ जाता है।
3. गर्मी के कारण त्वचा में रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं (वासोडिलेशन)। परिणामस्वरूप रक्त प्रवाह के लिए वाहिकाओं की दीवार द्वारा प्रतिरोध कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है(हाइपोटेंशन)।
4. कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने के बाद मिचली का अनुभव होता है, खासकर जब मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में परिवर्तन होता है। यह अक्सर तब होता है जब आप खाने के बाद गर्म पानी से नहाते हैं। यह आपके पाचन तंत्र से त्वचा तक रक्त के प्रवाह को असंतुलित कर देता है।
सामान्य पानी से नहाना बहुत अच्छा होता है, इससे हमारे शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है, और हमारा स्वास्थ्य भी सही रहता है। हालांकि, यदि आपको गर्म पानी से नहाना है, तो इन सावधानियों को अपनाना चाहिए-
– थोड़े समय के लिए गर्म पानी से नहाएं।
– स्किन को रूखा होने से बचाना है तो मॉइश्चराइजिंग सोप का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर या तो ऑयल लगाएं या फिर अच्छी तरह मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा करना आपको ड्राईनेस से बचाए रखने में मदद करेगा।
(और Health News पढ़ें)

