खराब जीवनशैली और खानपान के कारण बुजुर्गों के अलावा युवाओं में भी ब्लड शुगर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ब्लड शुगर का कोई पक्का इलाज तो नहीं होता है, लेकिन परहेज से इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। इसलिए लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को अपनाना बहुत जरूरी होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ब्लड शुगर के लक्षण क्या होते हैं, जिससे हम इसकी आसानी से पहचान कर सकते हैं।
आंखों का धुंधलापन: एक्सपर्ट्स बताते हैं, ब्लड शुगर की पहचान के लिए कई लक्षण होते हैं। एक ऐसा ही लक्षण है आंखों का धुंधलापन। अगर लगातार आंखों के आगे धुंधलापन आ जाता है तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि ये हाई ब्लड शुगर का ही एक लक्षण माना जाता है। अगर ऐसा लगातार होता है तो आपको तुरंत डायबिटीज की जांच करवानी चाहिए।
गले का सूखना और स्किन का काला पड़ना: बार-बार प्यार लगना या पानी पीने के बाद भी अगर गला सूखता रहता है तो आपको डायबिटीज की तुरंत जांच करवानी चाहिए। कई बार इन लक्षणों को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। इसके अलावा बार-बार यूरिन के लिए जाना पड़ता है तो ये भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। कई बार अचानक स्किन काली पड़नी शुरू हो जाती है। दूसरा, 40 के करीब होने के बाद आपको साल में एक बार डायबिटीज की जांच जरूर करवानी चाहिए।
डायबिटीज से कौन सी बीमारी हो सकती हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रताप चौहान बताते हैं, ‘डायबिटीज की पहचान होने के बाद आपको आयुर्वेदिक औषधियां जरूर लेनी चाहिए। कई बार समस्याएं लगातार बढ़ने लगती हैं, किडनी खराब या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी लगातार शुगर का लेवल हाई रहने से हो सकती है। इसके अलावा लगातार डायबिटीज का स्तर हाई रहने से नसें भी ब्लॉक होना शुरू हो जाती हैं। हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी इससे आना शुरू हो जाती हैं।’
घरेलू नुस्खे? डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खों में कड़वी चीजों का सेवन करना होता है। डॉक्टर चौहान बताते हैं, ‘करेला, नीम के पत्ते का रोज़ाना सेवन करना बहुत जरूरी है। एक चम्मच मेथी रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह चबाकर खाने से भी बहुत फर्क पड़ता है। इसके अलावा रोज़ाना एक्सरसाइट एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिससे न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होती है, बल्कि अन्य रोग भी पास नहीं आते हैं।’