High Blood Sugar Disease: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने की वजह से ऑर्गन्स खराब हो सकते हैं। बताया जाता है कि शुगर मानव शरीर के ऑर्गन्स को तेजी से गला देती है, जिसकी वजह से शरीर में कई रोग लग सकते हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि ब्लड शुगर बढ़ने की संभावनाएं दिखने पर ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डेली रूटीन में सभी जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए। कहते हैं कि डेली रूटीन में बदलाव करने से बहुत जल्द ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

रोज करें एक्सरसाइज – जानकारों का मानना है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से बहुत जल्द ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। कहते हैं कि एक्सरसाइज करने से शरीर में एकत्रित एनर्जी इस्तेमाल हो जाती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम हो सकती है। बताया जाता है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से पूरा शरीर तंदरुस्त बना रहता है।

पानी पीना है फायदेमंद – हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से कई रोग बाहर निकल सकते हैं। माना जाता है कि पानी मिनरल्स से भरपूर होता है जिससे शरीर के सभी अपशिष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति स्वस्थ होने की ओर आगे बढ़ता चला जाता है। हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों को रोजाना गुनगुने पानी का अधिक-से-अधिक सेवन करना चाहिए।

ध्यान करना है जरूरी – योग के विद्वानों का मानना है कि ध्यान करने से शरीर के कई रोग दूर किए जा सकते हैं। ऐसा बताया जाता है कि ध्यान करने के दौरान योगी यह ध्यान करते हैं कि उनके शरीर से रोग दूर हो रहे हैं और एक प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा उनके शरीर में समा रही है, जिससे उनके शरीर में ऊर्जा का संचार हो रहा है और वह स्वस्थ होते चले जा रहे हैं।

नीम की पत्तियों का सेवन करें – नीम की छोटी-छोटी पत्तियों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों को रोज सुबह खाली पेट 10 से 12 नीम की छोटी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। बताया जाता है कि इससे जल्द शुगर कंट्रोल हो सकता है।