High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। इस बीमारी में दिल की धमनियों में खून का बहाव (Heavy Blood flow) काफी तेज हो जाता है। इस बीमारी को लंबे समय तक इग्नोर करने पर दिल का दौरा और दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही बताया जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की परेशानी से मुक्ति पाने के लिए घरेलू उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं।
अजमोद या सेलरी से मिल सकता है फायदा – अजमोदा में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। इसे अंग्रेज़ी में सेलरी कहा जाता है। हाइपरटेंशन से निजात पाने के लिए अजमोद को बहुत खास माना जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अजमोद के रोजाना सेवन से ना सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि इससे शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा भी घटाई जा सकती है।
असरदार है ग्रीन टी का सेवन – जानकारों का मानना है कि ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। कहते हैं कि इसके रोजाना सेवन से हाइपरटेंशन कम की जा सकती है। कहते हैं कि इसके लगातार दो महीने इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। बताया जाता है कि ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से हाई ब्लड प्रेशर से जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
अजवायन है उपयोगी – डायटिशियन का मानना है कि अजवायन में थाइमोल पाया जाता है जिससे ब्लड वेसेल में कैल्सियम नहीं जम पाता है। वेसेल के जाम ना होने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इसलिए ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट नियमित रूप से खाने में अजवायन का सेवन करें। आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
लैवेंडर का इस्तेमाल है खास – बताया जाता है कि लैवेंडर की तासीर ठंडी होती है। लैवेंडर का तेल हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रिलेक्स महसूस करवाने में मदद करता है। साथ ही कई लोग लैवेंडर की चाय का भी सेवन करते हैं। कहते हैं कि इससे माइंड रिलेक्स रहता है और खून का बहाव भी नियंत्रित रहता है।