हाई ब्लड प्रेशर को यदि समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाएगा तो यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी फेल होना, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर को कई अन्य नुकसान भी पहुंचते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं। यह आपके शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। इसके अलावा घरेलू उपाय आपके शरीर को और भी कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं हाई बीपी के लिए कौन से घरेलू उपाय फायदेमंद होते हैं-

इलायची: इलायची में फाइटोन्यूट्रीएंट्स और फाइबर जैसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इलायची हाई बीपी के कारण होने वाली अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। इलायची को आप चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर उसके दाने को चबाकर खा भी सकते हैं।

अजवाइन: अजवाइन में थाइमोल और कैल्शियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अजवाइन खाने से ब्लड प्रेशर के लक्षण भी कंट्रोल होते हैं। अपने खान-पान में अजवाइन को शामिल करने या पानी में अजवाइन को खौलाकर वह पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

लहसुन: हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है और हाई बीपी के लक्षण को भी कंट्रोल करता है। रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन को खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

ग्रीन-टी: ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ग्रीन-टी पीने से हाई बीपी के लक्षण भी कंट्रोल होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन-टी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है या फिर खाने के आधे घंटे बाद भी आप ग्रीन-टी पी सकते हैं।

हरी सब्जियां: हरी सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पाने के लिए आप अपनी डाइट में पालक, गोभी, सौंफ या लेट्यूस को शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को और भी तरीकों से लाभ प्रदान करते हैं।