पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे एक उम्र के बाद हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ये परेशानियां और पीरियड्स के समय होने वाले बदलाव हर महिला में अलग-अलग होते हैं। वहीं, कई बार एक ही महिला भी हर बार पीरियड्स होने पर अलग परेशानियों से गुजरती है या हर बार उन्हें अलग बदलाव नजर आ सकते हैं। ऐसे में अक्सर उनके मन में सवाल होता है कि उनके पीरियड्स नॉर्मल हैं या नहीं?

अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं और जानना चाहती हैं कि आपका मासिक धर्म चर्क कितना सामान्य है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददहार हो सकता है।

दरअसल, हाल ही में डॉ क्यूटरस के नाम से मशहूर डॉ तान्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे हेल्दी पीरियड्स चेकलिस्ट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। आसान भाषा में कहें, तो वीडियो में डॉ तान्या ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप पता लगा सकती हैं कि आपके पीरियड्स कितने नॉर्मल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-

समय पर दें ध्यान

डॉ क्यूटरस बताती हैं, किसी भी महिला को शुरुआत में इर्रेगुलर पीरियड्स का सामना करना पड़ सकता है। खासकर शुरुआत के एक से दो सालों में उनके पीरियड्स के समय में बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो ये सामान्य है। हालांकि, अगर इससे अलग लंबा समय बीत जाने के बाद भी आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं या आपका पीरियड्स साइकिल 28-35 दिनों का नहीं होता है, तो हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

पीरियड्स पेन

पीरियड्स के दौरान दर्द होना भी आम बात है। इस दौरान कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द परेशान करता है, तो कुछ पैरों और पीठ के दर्द से परेशान रहती हैं। वहीं, डॉ क्यूटरस बताती हैं कि एक हद तक दर्द होना सामान्य है, हालांकि अगर दर्द बहुक अधिक बढ़ रहा है, तो एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

ब्लीडिंग पर भी दें ध्यान

डॉ क्यूटरस बताती हैं, आपके पीरियड्स कितने नॉर्मल हैं, ये बात जानने के लिए ब्लीडिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, बड़े-बड़े क्लॉट्स आ रहे हैं तो ये नॉर्मल नहीं है। इसके साथ ही अगर आपको कमजोरी का एहसास भी अधिक होता है, तो भी हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

दिन पर दें ध्यान

इन सब से अलग डॉ क्यूटरस बताती हैं कि आमतौर पर पीरियड्स के दौरान 2 से 7 दिन की ब्लीडिंग होती है। अगर आपके साथ ऐसा नहीं है यानी आपके पीरियड्स एक दिन भी पीरियड्स सही नहीं आ रहे हैं या फिर 7 दिन से ज्यादा दिन आपको ब्लीडिंग होती है, तो ऐसा होना भी नॉर्मल नहीं है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।