Health Tips For Eye: आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि भारत में अधिक मात्रा में शुगर, बीपी, आंखों की रोशनी कम होना जैसी कई बीमारियों ने हमारे शरीर को जकड़ा हुआ है। शुगर और बीपी से बचने के लिए कई तरह की दवाओं और खानपान का ध्यान रखते हैं। इसी तरह आंखों की रोशनी (Improve  Eyesight) के लिए लेंस और चश्मा लगाते हैं, लेकिन लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल हमारी आंखों की रोशनी को और कमजोर कर रहा है। इसके अलावा सही तरह से खानपान नहीं होने के कारण भी हमारी आंखों पर इफेक्ट पड़ रहा है, जिससे धीरे-धीरे करके हमें देखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन बीमारियों से होती है आंखों की रोशनी कम

ऐसे में आंखों की रोशनी कम होने की कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें से कुछ बीमारियां शामिल हैं। जिसमें ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद और रेटिनल डिटैचमेंट के साथ कॉर्निया भी खराब हो सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखों पर किसी भी तरह का कोई इफेक्ट नहीं हो और आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहे। इसके लिए आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

क्या होती है कॉर्निया

आंखों की रोशनी के लिए कॉर्निया (world keratoconus day) का सही रहना बहुत आवश्यक है। कॉर्निया आंख की सबसे बाहरी पारदर्शी परत होती है। यह आंख की दृष्टि के लिए बहुत जरूरी होती है। कॉर्निया आंख के सामने की ओर ढकी हुई होती है और पुतली के ठीक सामने होती है।  कॉर्निया आंख को बाहरी वस्तुओं से बचाती है। ये पराबैंगनी किरणों को फिल्टर करती है। कॉर्निया आमतौर पर खरोंच या मामूली चोटों के बाद खुद को ठीक कर सकती है। इसके अलावा यह कोशिकाओं, प्रोटीन और तरल से बनी होती है।

आंखों की रोशनी के लिए बादाम

आंखों की रोशनी के लिए बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन ई की हाई मात्रा होता है, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है।

आंवला का सेवन

आंवला के सेवन स्वास्थ्य के साथ ही आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके अलावा आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में विटामिन ए से युक्त चीजों का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में गाजर, संतरा, पपीता, ब्रोकली, शकरकंद, टिंडा, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।