Benefits of Ragi: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा आज के समय में ऐसी बीमारी है जो तेजी से फैल रही है। इससे लगभग हर कोई परेशान है। ये एक बार लग जाए, तो जल्दी से कंट्रोल में नहीं रहते। इनकी वहज से शरीर में अन्य कई और स्वास्थ्य समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। अगर, डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो कई गंभीर बीमारियां जैसे दिल के रोग, किडनी और लंग्स को नुकसान पहुंच सकता है। मोटापा और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल करने के लिए डाइट का अहम किरदार है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रागी का सेवन करते हैं तो डायबिटीज और मोटापा दोनों को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा रागी के सेवन कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।
रागी देखने में सरसों की तरह छोटी और पतली होती है। कई रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि डायबिटीज के मरीज अगर रागी का सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कंट्रोल किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रागी में बी1, बी2, बी6, के विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसके सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि रागी का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं।
शुगर के लिए वरदान है रागी
रागी खराब कोलेस्ट्रॉल को रोकने में बहुत ही लाभदायक होता है। इसके साथ ही रागी हार्ट से संबंधी समस्याओं के लिए भी बहुत अच्छी है। इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स का स्तर बहुत कम होता है और यह शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसलिए रागी को मधुमेह (Sugar) के लिए वरदान भी कहा जाता है।
एनीमिया
रागी एनीमिया के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़तीं। चेहरे पर निखार आता है। ये पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रागी का नियमित रूप से सेवन करने से आपको पर्याप्त कैल्शियम मिलेगा।
हड्डियां होंगी मजबूत
रागी से बनी ब्रेड हड्डियों के घनत्व को बढ़ाती है और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करती है। रागी जावा पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे पोषक तत्व, प्रोटीन, ए, बी, सी विटामिन और खनिज पदार्थ उपलब्ध होते हैं और हड्डियां भी मजबूत होती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।