Cow vs Buffalo Milk: दूध हमारे स्वास्थ्य और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। दूध बच्चों और बड़ों सभी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर एक सवाल हमेशा सामने आता है कि कौन सा दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और किस दूध का सेवन कर करना चाहिए।
दूध हमारी डेली डाइट का एक जरूरी हिस्सा है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बहुत से लोग भैंस का दूध पीना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग गाय का दूध पीते हैं। हालांकि, गाय और भैंस दोनों के दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं और कौन सा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है, ये हेल्थ पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि आखिर आपके शरीर के लिए गाय का दूध या भैंस का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है।
गाय का दूध कितना फायदेमंद (Benefits Of Cow Milk)
केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अधिक मात्रा में लोग गाय का दूध पीना पसंद करते हैं। क्योंकि, गाय का दूध हल्का होता है और इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में गाय के दूध को पचाना आसान हो जाता है। जबकि, भैंस का दूध थोड़ा गाढ़ा होता और इसका सेवन अधिक मात्रा में चाय और कॉफी में करना पसंद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है गाय का दूध
गाय के दूध कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है। गाय के दूध में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन और स्ट्रोक जैसी कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। वहीं, भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जो हृदय रोग और डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक रहता है।
भैंस का दूध कितना फायदेमंद (Benefits Of Buffalo Milk)
भैंस के दूध में गाय के मुकाबले अधिक पोषक तत्व होते हैं। भैंस के दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम और फास्फोरस हमारे हड्डियों को मजबूत करते हैं और यह दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हमें ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाता है। भैंस का दूध पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। भैंस का दूध पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी
इसके अलावा भैंस के दूध में फैट अधिक मात्रा में होता है। भैंस का दूध मोटे लोगों के लिए ठीक नहीं है। वहीं, अगर आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो फिर भैंस का दूध आपके लिए अच्छा साबित होगा।
गाय और भैंस का दूध कौन सा ज्यादा असरदार
गाय और भैंस दोनों के दूध में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, दोनों के दूध में इन पोषक तत्वों की मात्रा में अंतर है। जैसे 100 मिलीलीटर गाय के दूध में करीब 3.2 ग्राम प्रोटीन होता है, लेकिन भैंष के दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी तरह गाय और भैंस के दूध में थोड़ा अंतर है।