दुनियाभर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट समेत कई बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। काम की भागदौड़ और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त हम खुद का भी ख्याल सही से नहीं रख पाते। जिसके चलते हम जल्द ही शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हरे पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें चमत्कारी औषधीय गुण शामिल हैं। इस हरे पत्ते के सेवन से बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये कौन सा पत्ता है और इसके क्या फायदे हैं।

बेलपत्र के पत्ते के फायदे

बेलपत्र के कई औषधीय लाभ हैं। इमसें विटामिन A, C, कैल्शियम, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, फाइबर और B6, B12 और B1 होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

यह पानी को शुद्ध करता है। गठिया और दस्त को कम करता है। यह इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाता है। पाचन में सुधार करता है। शरीर की दुर्गंध और मधुमेह यानी शुगर को कम करता है।

इस पत्ते का रोजाना सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्याओं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि इस हरे पत्ते का नाम बेलपत्र (BelPatra) है। इसे संस्कृत में बिल्व पत्र भी कहा जाता है। इसे स्वास्थ्य लाभ के साथ ही बहुत ही पवित्र माना जाता है। बेलपत्र को ऐगल मार्मेलोस (Aegle marmelos) या वुड एप्पल (Wood Apple) भी कहा जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी उपयोग किया जाता है।

हार्ट संबंधी समस्याओं के लिए मददगार

आजकल हार्ट की समस्या से बहुत तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। जिन्हें हार्ट की समस्या है वह बिल्वपत्र यानी बेलपत्र के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद

यह पत्ता त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर रखते हैं और इसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही मुंहासे को ठीक करने में भी मदद हो सकती है।

बता दें कि इस हरे पत्ते का नाम बेलपत्र (BelPatra) है। इसे संस्कृत में बिल्व पत्र भी कहा जाता है। इसे स्वास्थ्य लाभ के साथ ही बहुत ही पवित्र माना जाता है। बेलपत्र को ऐगल मार्मेलोस (Aegle marmelos) या वुड एप्पल (Wood Apple) भी कहा जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी उपयोग किया जाता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।