ब्लड प्रेशर का हर उम्र में नॉर्मल रहना जरूरी है। देश और दुनिया में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की बढ़ती संख्या इस बात की तरफ इशारा करती है कि यह बीमारी अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई, बल्कि युवाओं और यहां तक कि किशोरों को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जेसे तनावपूर्ण जीवन शैली, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, नींद की गड़बड़ी, धूम्रपान, शराब का सेवन और बढ़ता मोटापा। एक बार जब ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से ऊपर चला जाता है और समय रहते उस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये दिल के रोग, स्ट्रोक, किडनी फैल जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन करना, लाइफस्टाइल में बदलाव करना, हेल्दी डाइट लेना, नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी है। हर उम्र में लोग अपने बीपी की नियमित जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर समय रहते चिकित्सा सलाह लें। “साइलेंट किलर” को मात देने का सबसे कारगर तरीका जागरूकता और सतर्कता ही है।

हर उम्र में ब्लड प्रेशर का स्तर बदलता रहता है। उम्र के साथ शरीर में होने वाले शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तनों के कारण ब्लड प्रेशर में बदलाव होना सामान्य माना जाता है। बच्चों का ब्लड प्रेशर वयस्कों की तुलना में आमतौर पर कम होता है,जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उनका बीपी थोड़ा-थोड़ा बढ़ता है। एक हेल्दी इंसान का नॉर्मल बीपी 120/80 mmHg के आसपास होता है।

डायबिटीज़, हृदय रोग, गर्भावस्था या अन्य चिकित्सा स्थितियों में ब्लड प्रेशर का स्तर अलग होता है। हर उम्र में ब्लड प्रेशर का स्तर कुछ हद तक बदलता रहता है। उम्र के साथ शरीर में होने वाले शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तनों के कारण ब्लड प्रेशर में बदलाव होना नॉर्मल माना जाता है। हर उम्र में एक नॉर्मल इंसान का बीपी कितना होना चाहिए इसकी जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि उम्र के मुताबिक ब्लड प्रेशर की नॉर्मल रेंज कितनी होती है।  

उम्र के अनुसार सामान्य ब्लड प्रेशर चार्ट (mmHg में)
उम्र (वर्ष)सामान्य सिस्टोलिक (ऊपरी)सामान्य डायस्टोलिक (निचली)
1–5 साल80 – 10055 – 65
6–12 साल90 – 11060 – 75
13–18 साल105 – 12065 – 80
19–30 साल110 – 12570 – 80
31–50 साल115 – 13075 – 85
51–60 साल120 – 13580 – 86
61 साल और अधिक125 – 140 80 – 90
WHO के मुताबिक नॉर्मल बीपी की रेंज

यह पत्तियां ही नहीं इनके बीज भी हैं अमृत, कुछ दाने खाने से करते हैं दवा का काम, बॉडी की कमजोरी हो जाएगी दूर और मिलेंगे 4 फायदे, पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।