गलत खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली पाचन तंत्र पर सीधा असर डालती है। आजकल ज्यादातर लोग फाइबर रहित खाना, प्रोसेस्ड फूड और कम पानी पीने जैसी आदतों के कारण पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं। फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज की कमी से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे मल कठोर हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ती चली जाती है।

वैसे तो कब्ज के लिए और भी कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे लगातार बैठे रहना, कम शारीरिक गतिविधि, अधिक तैलीय और मीठा भोजन, तनाव, चिंता और नींद की कमी भी पाचन को बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। कई बार थायरॉयड, डायबिटीज जैसी स्थितियां भी कब्ज को ट्रिगर करती हैं। कब्ज का इलाज करने के लिए पानी का पर्याप्त सेवन करना डाइट में फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करना जरूरी है। कब्ज को दूर करने में देसी नुस्खे भी पूरी राहत देते हैं। 

आयुर्वेद एक्सपर्ट और राजस्थान के मशहूर वैद्य जगदीश सुमन के अनुसार कुछ सरल घरेलू उपाय लंबे समय से चली आ रही कब्ज को भी जड़ से खत्म कर सकते हैं। वैद्य सुमन बताते हैं कि अगर कब्ज से जूझ रहा इंसान एक गिलास गर्म पानी के साथ 1 चम्मच अरंडी के तेल (Castor Oil) का सेवन करे तो आसानी से इस परेशानी से निजात पा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अरंडी का तेल कैसे कब्ज का इलाज करता है।

कैसे काम करता है अरंडी का तेल?

आयुर्वेद में अरंडी का तेल लैग्जेटिव यानी प्राकृतिक रेचक माना गया है। यह आंतों में जमी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया एक्टिव रहती है। अगर रोज एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच इस तेल का मिलाकर पिया जाए तो मल सॉफ्ट होता है और आंतों की पेरीस्टाल्टिक मूवमेंट बढ़ती है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसका हल्का मूत्रवर्धक और पाचक गुण पेट की सूजन और भारीपन को भी कम करता है। लगातार कब्ज से जूझ रहे लोगों के लिए ये एक असरदार उपाय है।

कब्ज दूर करने के लिए और सही पाचन के लिए कैसे करें तेल का सेवन 

एक कप गर्म पानी लें, इसमें 2–4 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें रोज 1 चम्मच तेल भी मिलाकर पी सकते हैं। तेल को पानी में मिलाकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। इस तेल को पीने के बाद थोड़़ी देर हल्की वॉक करें। आप चाहें तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण भी ले सकते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप दिनभर पानी पिएं, लेकिन गर्म पानी ही लें।

अरंडी का तेल क्या बॉडी में साइड इफेक्ट भी करता है? 

अरंडी के तेल का अधिक सेवन नहीं करें, क्योंकि ये नुकसान भी कर सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिपोर्ट के अनुसार, अरंडी के तेल का अत्यधिक सेवन खतरनाक हो सकता है। ज्यादा मात्रा लेने से पेट में तेज ऐंठन, सीने में दर्द, दस्त, चक्कर या बेहोशी, मतली, सांस लेने में तकलीफ, स्किन पर रैश, गले में कसाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रोटीन का पावरहाउस है ये फल, सर्दी में रोज़ खाये वज़न रहेगा कंट्रोल, कमजोरी और थकान का भी होगा इलाज, पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।