सुबह का नाश्ता पूरे दिन की सेहत की दिशा तय करता है। यही पहला भोजन शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और शहरी खाने के कल्चर ने नाश्ते की आदतों को काफी हद तक बिगाड़ दिया है। अब लोग ताजे, घर के बने भोजन की जगह प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर, जरूरी विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि इनमें शुगर, नमक, प्रिजर्वेटिव्स और ट्रांस फैट ज्यादा होते हैं। ऐसे फूड्स शरीर को कोई पोषण नहीं देते, बल्कि आंतों (Gut) पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं। इससे पाचन धीमा हो जाता है, गैस, कब्ज, सूजन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लंबे समय तक पैक्ड फूड्स का सेवन करने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसका असर इम्युनिटी, मेटाबॉलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य तक पर पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स सुबह के नाश्ते में ताजा, हल्का और फाइबर से भरपूर भोजन जैसे दलिया, ओट्स, पोहा, मूंग दाल या बेसन का चीला, फल और थोड़े सूखे मेवे शामिल करने की सलाह देते हैं। सही नाश्ता न सिर्फ आंतों को स्वस्थ रखता है, बल्कि पूरे दिन शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर सुबह के नाश्ते में गलत चीजें शामिल हों तो इसका सीधा असर आंतों (Gut Health) पर पड़ता है। ऐसी कई फूड आइटम्स हैं जो रोज सुबह खाने से आंतों में सूजन, गैस, कब्ज और धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन कौन से ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन हम सुबह करते हैं और वो हमारी गट हेल्थ के दुश्मन हैं।

तली-भुनी चीजें आंतों पर भारी

नाश्ते में पूरी, कचौड़ी, समोसा, पकौड़ी जैसी तली हुई चीजें सुबह के समय पाचन के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती हैं। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और खराब तेल आंतों की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे सूजन और कब्ज की समस्या बढ़ती है। लंबे समय तक इनका सेवन करने से लीवर और पेट की सेहत भी प्रभावित होती है।

सफेद ब्रेड और मैदे से बनी चीजें

वाइट ब्रेड, बिस्किट और केक जैसी मैदे से बनी चीजें आंतों के लिए स्लो पॉइजन की तरह काम करती हैं। ये आंतों में चिपककर पाचन को धीमा करती हैं, अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं। इससे पेट फूलना, गैस और थकान बनी रहती है। Nature जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, हमारी आंतों में खरबों गुड बैक्टीरिया होते हैं जो फाइबर पर पलते हैं। मैदा बनाने की प्रक्रिया में गेहूं का चोकर (Fiber) निकाल दिया जाता है। जब आप मैदा खाते हैं, तो इन बैक्टीरिया को भोजन नहीं मिलता, जिससे वे मरने लगते हैं। इससे आंतों में ‘डिस्बिओसिस’ (Dysbiosis) की स्थिति पैदा हो जाती है, जो पाचन और इम्यूनिटी को खराब करती है।

खाली पेट मीठी चाय-कॉफी

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना आंतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। कैफीन पेट को ज्यादा एसिडिक बना देती है, जिससे गैस, जलन और पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है। लंबे समय में यह आदत आंतों को कमजोर कर देती है।

पैकेट वाला नमकीन और प्रोसेस्ड फूड

भुजिया, चिप्स और मिक्सचर जैसे पैकेट वाले स्नैक्स में नमक, प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं और डिहाइड्रेशन, सूजन व हाई बीपी की समस्या बढ़ा सकते हैं। Nature जर्नल में छपे एक अध्ययन के मुताबिक पैकेट बंद नमकीन और बिस्कुट में ‘इमल्सीफायर’ मिलाए जाते हैं। ये केमिकल आंतों की उस सुरक्षात्मक परत को गला देते हैं जो बैक्टीरिया को शरीर के अंदर जाने से रोकती है। इससे आंतों में गंभीर सूजन (Inflammation) हो सकती है।

जूस और मीठी चीजें

सुबह पैक्ड जूस या ज्यादा मीठी चीजें जैसे हलवा, मिठाई, केक और बिस्किट खाने से आंतों पर सीधा असर पड़ता है। इनमें फाइबर की कमी होती है और शुगर ज्यादा होती है, जिससे गट बैलेंस बिगड़ता है और फैटी लिवर व डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट अत्यधिक चीनी (Sugar) या प्रोसेस्ड जूस पीना आंतों के गुड बैक्टीरिया को मार देता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पेट में सूजन (Inflammation) बढ़ने लगती है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक आंतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह हल्का, ताजा और फाइबर से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। दलिया, ओट्स, पोहा, मूंग दाल या बेसन का चीला, रागी डोसा, फल और थोड़े सूखे मेवे गट हेल्थ के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

निष्कर्ष

सुबह के नाश्ते में की गई छोटी-सी गलती भी लंबे समय में आंतों को सड़ा सकती है। अगर पेट, पाचन और ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखना है तो तली-भुनी, मैदे और ज्यादा शुगर वाली चीजों से दूरी बनाकर हेल्दी नाश्ते को दिन की शुरुआत का हिस्सा बनाना जरूरी है।

बिगड़ गया है बॉडी का शेप? कूल्हों पर लदी चर्बी पीछे से दिखती है भद्दी, इन 4 आसान वर्कआउट से हिप्स और कमर को मिलेगा सुडौल आकार। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।