ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को तो बढ़ाती ही है, साथ ही दिल, दिमाग, हड्डियों और त्वचा को भी बेहतर बनाती है।
कई लोग ब्रोकली का सेवन सिर्फ सब्जी बनाकर करते हैं। हालांकि, आप इससे सलाद और सूप भी बना सकते हैं। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसके सेवन से बॉडी को सिर से लेकर पैर तक फायदा होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप हर रोज ब्रोकली खाएंगे तो आपको किस-किस तरह के फायदे होंगे।
ब्रोकली खाने से पाचन होता है बेहतर
ब्रोकली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से पाचन बेहतर होता है। इसके सेवन से पेट की सफाई होती है और कब्ज नहीं होती है। ब्रोकली खाने से बॉडी में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है, जो पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जो लोग नियमित रूप से ब्रोकली खाते हैं, उन्हें एसिडिटी या गैस की समस्या भी कम होती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं। विटामिन K शरीर में कैल्शियम को सही ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। अगर आप अपनी डाइट में हर रोज ब्रोकली का सेवन करते हैं, तो हड्डियों के कमजोर होने की समस्या से काफी हद तक बचाव हो सकता है।
दिल रहता है हेल्दी
ब्रोकली दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। अगर आप ब्रोकली का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो आपका दिल बेहतर बना रहेगा। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिल की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाते हैं।
फ्री रेडिकल्स होते हैं कम
ब्रोकली में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है। नियमित रूप से ब्रोकली खाने से क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से राहत पाई जा सकती है।
कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रोकली किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम होता है, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
