Happy Holi 2025: रंगों का त्योहार होली जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस साल यानी 2025 को होली (Holi 2025) 14 मार्च को पड़ रही है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) यानी छोटी होली (Chhoti Holi 2025) मनाई जाती है। बिना पकवान के अधूरा होता है और होली पर घरों में पकवान न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। होली के खुशी के मौके पर हर कोई झूमना, नाचना और गाना चाहता है। ऐसे में कुछ लोग नशा और ज्यादा बढ़ाने के लिए ठंडाई भांग मिला देते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर होली पर भांग का सेवन परंपरा का हिस्सा माना जाता है, लेकिन इसे सही समय और सही चीजों के साथ लेने से नशे के दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं।

होली के मौके पर कई शराब या भांग का सेवन अधिक कर लेते हैं और ज्यादा नशे में हो जाते हैं। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा ने होली के मौके पर हो या फिर कभी भी शराब या भांग का सेवन हर तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए भांग या शराब के सेवन से दूरी बनानी चाहिए।

भांग का सेवन करने का सही समय?

दरअसल, होली के मौके पर कई लोग भांग को शिवा का प्रसाद समझकर गटक जाते हैं। भांग का नशा असर ज्यादा हो जाए, तो इसे उतारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भांग का सेवन का सही समय और सीमित मात्रा में ही किया जा तो सही रहता है। दोपहर में भांग का सेवन करना बेहतर होता है। खाली पेट भांग लेने से नशा ज्यादा चढ़ सकता है, इसलिए हल्का नाश्ता करने के बाद लें ही इसका सेवन करना चाहिए। वहीं, अगर भांग को सुबह के समय पर ही ले लिया जाए तो पूरे दिन सुस्ती बनी रह सकती है, जबकि दोपहर में लेने से शरीर को इसे पचाने का समय मिल जाता है।

इन चीजों के साथ भांग का नशा जल्दी उतरेगा

भांग का नशा ज्यादा नहीं हो, इसके लिए खट्टी चीजों का सेवन करना चाहिए। भांग को नींबू पानी या खट्टे फल के साथ लेने पर ज्यादा नशा नहीं होता। नींबू या संतरा खाने से नशा जल्दी उतरता है।

दही या छाछ

भांग के असर को कम करने में दही या छाछ बहुत ही असरदार होती है। दही और छाछ न सिर्फ भांग का नशा कम करेगी, बल्कि शरीर को ठंडक भी देने का काम करेगी।

गुड़ और काली मिर्च

होली के दिन भांग का नशा ज्यादा होने पर गुड़ और काली मिर्च का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये दोनों चीजें मिलाकर खाने से नशा जल्दी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- कैसे बनाएं भांग की ठंडाई, यहां जान लें तैयार करने का आसानी तरीका

शहद और तुलसी

एक चम्मच शहद में तुलसी के पत्ते मिलाकर खाने से नशे का असर कम होता है। ऐसे में भांग या शराब का नशा होने पर शहद और तुलसी का सेवन किया जा सकता है।

गुनगुना पानी या अदरक की चाय

गुनगुना पानी या अदरक की चाय भी नशा कम करने के लिए असरदार होती है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और नशा कम हो सकता है।

वहीं, डायटीशियन गरिमा गोयल ने बताया कि होली के रंग में भंग नहीं पड़े, इसके लिए आपको खानपान के साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।