फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। फलों को खाने से न सिर्फ सेहत को फायदा मिलता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिसके पत्ते भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। फल शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। अमरूद जैसे कुछ पेड़ों की पत्तियों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दिल्ली स्थित सीके बिड़ला अस्पताल के डॉ. नरेंद्र सिंगला ने बताया कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अमरूद बेहतर है या अमरूद के पत्ते।
डॉ. सिंगला के मुताबिक, लोगों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपने आहार में अमरूद के पत्तों को शामिल करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनमें ग्लूकोज अवशोषण को रोकने और इंसुलिन उत्पादन को प्रोत्साहित करने की क्षमता होती है। अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो अमरूद संतुलित आहार का भी हिस्सा बन सकता है।
अमरूद के फायदे
डॉ. नरेंद्र सिंगला के मुताबिक, अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में पका हुआ अमरूद खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। वहीं, अमरूद के पत्तों का सेवन करने से पाचन तंत्र से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
अमरूद के पत्ते
डॉ. सिंगला के मुताबिक, अमरूद के पत्ते आंतों में ग्लूकोज के अवशोषण को रोकने और इंसुलिन उत्पादन को प्रोत्साहित करने की अपनी क्षमता के कारण ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अमरूद के पत्तों को उबले हुए पानी में या उनके रस के साथ सेवन किया जा सकता है। अमरूद के पत्ते सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत
अमरूद के पत्ते ने सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल में करते हैं, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। अमरूद के पत्तों में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। अमरूद के पत्ते में फेनोलिक यौगिक होता है, जो खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के रोगियों के लिए यह फायदेमंद है। जानवरों और मनुष्यों पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकते हैं।
तनाव और सूजन
अमरूद के पत्ते इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा अमरूद के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद करते हैं।
डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी खबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।