हरे बादाम यानी कच्चे बादाम सूखने के बाद मेवे वाले बादाम के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। कच्चे बादामों को खाना कोई भी पसंद नहीं करता, क्योंकि ये स्वाद में कड़वे होते हैं। हालांकि कच्चे बादाम स्वाद में भले ही कड़वे क्यों न हों, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कच्चे बादाम शरीर से विषाक्त पदार्थों को फ्लश आउट करने के साथ ही बॉडी की इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। इसके अंदर एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लोविन नामक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क और तंत्रितकाओं को उचित पोषण देते हैं।
हरे बादामों का सेवन करने से वजन घटाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद मिलती है। आप चाहें तो नमक के साथ इन्हें खा सकते हैं, क्योंकि नमक के साथ बादाम का कड़वापन ज्यादा महसूस नहीं होता। आइये आज हम आपको कच्चे बादाम के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।
वजन घटाने में हैं मददगार: हरे रंग के कच्चे बादामों में हेल्दी फैट मौजूद होता है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। यह शरीर से एक्स्ट्रा फट को कम करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी कारगर है। इसमें एक दुर्लभ प्रकार की कैलोरी मौजूद होती है, जो व्यक्ति के वजन को नियंत्रित रखती है। ऐसे में आपको नियमित तौर पर हरे बादामों का सेवन करना चाहिए।
दिल को रखे हेल्दी: फ्लेवोनॉयड्स युक्त बादाम, हमारे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की पावर को बूस्त करता है। यह विटामिन ई के साथ मिलकर शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। कच्चे बादाम शरीर में मौजूद ब्लड सेल्स की दीवार को किसी भी तरह की क्षति से बचाते हैं।
दांत और मसूड़े: हरे बादाम दांतों और मसूड़ों के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इनमें फास्फोरस की अच्छी-खासा मात्रा होती है, जो हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद है।
पाचन तंत्र: हरे बादामों का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र भी काफी अच्छा रहता है। यह शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करना का काम करता है, इसमें मौजूद प्रोटीन गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है।
