Gond Katira Benefits: हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है, लेकिन कामकाज और भागदौड़ के चलते अपनी हेल्थ पर अधिक ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है और शरीर जल्दी ढलने लगता है। हालांकि, आमतौर पर 40 की उम्र का पड़ाव पार करते ही शरीर में बदलाव आने लगते हैं। उम्र बढ़ना तो स्वाभाविक है, लेकिन सावधानी बरत ली जाए, तो हेल्दी शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखा जा सकता है। अगर, आप भी लंबे समय तक जवान दिखाना चाहते हैं तो अपने आहार में गोंद कतीरा को शामिल कर लें। गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) एक प्राकृतिक गोंद है, जो पेड़ों से निकाला जाता है। यह आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाते हैं। जानिए गोंद कतीरा के फायदे (Gond Katira Ke Fayde) और उपयोग।
गोंद कतीरा दिखने में क्रिस्टल जैसा होता है और पानी में मिलाने पर ये जेली जैसा बन जाता है। गोंद कतीरे में प्रोटीन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे कई कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गोंद करीता का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
गोंद कतीरा के फायदे
ऊर्जा बढ़ाने में सहायक
गोंद कतीरा शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसे शेक या दूध में मिलाकर पीने से ताकत बढ़ती है।
पाचन में सुधार
गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन में सुधार किया जा सकता है। पाचन की समस्या से परेशान लोगों के लिए गोंद कतीरा बहुत असरदार हो सकता है। गोंद कतीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाना
गोंद कतीरा को पानी में मिलाने पर ये जेली जैसा बन जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
त्वचा के लिए अच्छा
गोंद कतीरा का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। यह त्वचा को नमी युक्त बनाए रखता है और झुर्रियों को कम करता है। इसका उपयोग फेस पैक के रूप में भी किया जा सकता है।
गोंद कतीरा किन बीमारियों में फायदेमंद
- डायबिटीज- यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है।
- पेट की समस्याएं- यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में यह राहत प्रदान करता है।
- सूजन- गोंद कतीरा शरीर के अंदरूनी सूजन को कम करने में सहायक है।
- गठिया और जोड़ों का दर्द- हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद है।
कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन
गर्मियों में इसे पानी में भिगोकर फुला लें और ठंडे दूध, शर्बत या शेक में मिलाकर सेवन करें। ऐसे ही सर्दियों में इसे घी में भूनकर और लड्डू या हलवे के रूप में खाएं। इसके अलावा गोंद कतीरा का उपयोग फेस पैक में मिलाकर या मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है।
इसके साथ हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को विटामिन की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का असर पाचन को भी बिगाड़ सकता है।