बढ़ती उम्र, खराब डाइट, तनाव और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से आंखों की रोशनी तेजी से कम होने लगती है। कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करने से डिजिटल आई स्ट्रेन होता है जिससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। डाइट में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होने से भी आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लगातार 10-12 घंटों तक मोबाइल और स्क्रीन की रोशनी के संपर्क में रहने से आंखों पर दबाव पड़ता है और आंखे बोझिल होने लगती है। लम्बे समय तक ये स्थिति बनी रहने से आंखों की रोशनी कम होने लगती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट का ध्यान रखना, आंखों को तनाव से बचाना, सही चश्मे का इस्तेमाल करना, स्क्रीन टाइम को कम करना जरूरी है। आंखों में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, गाजर, मछली और नट्स का सेवन करें। स्क्रीन टाइम कम करने के लिए आप हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें। रोजाना आंखों की एक्सरसाइज जैसे पलकें झपकाना, घुमाना और फोकस बदलने जैसी एक्सरसाइज करें। धूम्रपान और शराब से बचें आपकी आंखों की हेल्थ दुरुस्त रहेगी।

आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार,उत्तराखंड में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं। किचन में मौजूद कुछ चीजें इतनी असरदार साबित होती हैं जो तेजी से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप घी, काली मिर्च और मिश्री का सेवन करें। आइए जानते हैं कि इन तीनों चीजों का पेस्ट कैसे बनाएं और इनका सेवन कैसे आंखों पर असर करता है।

घी,काली मिर्च और मिश्री का सेवन कैसे करें

50 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण, 200 ग्राम मिश्री धागे वाली और 250 ग्राम घी लें। सबसे पहले घी को गर्म कर लें। अब मिश्री का चूर्ण और काली मिर्च का चूर्ण इस घी में मिला लें। इन तीनों चीजों का एक चम्मच मिश्रण दूध के साथ सुबह-शाम सेवन करें। इस नुस्खे की मदद से आंखों की सारी समस्याएं दूर होंगी। ये नुस्खा बच्चे के लिए भी बेस्ट है।

घी,काली मिर्च और मिश्री के आंखों को फायदे

घी में विटामिन ए और विटामिन डी मौजूद होता हैं जो आंखों के रेटिना को मजबूत करता हैं और विजन में सुधार करता है। घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। काली मिर्च आंखों और ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है। काली मिर्च का सेवन करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है। मिश्री का सेवन करने से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखें रिलेक्स रहती है।

50 साल की उम्र में बुढ़ापा को रिवर्स करना चाहते हैं तो इन 4 फूड को खाएं, बढ़ती उम्र में भी जवान दिखेंगे। इन फूड्स की पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।