आजकल बदलती जीवनशैली और खराब खानपान की आदतों के कारण कई जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से एक समस्या हाई कोलेस्ट्रॉल है, लेकिन शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बुरा कोलेस्ट्रॉल। अच्छा कोलेस्ट्रॉल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जबकि खराब कोलेस्ट्रॉल हृदय और अन्य बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल नहीं किया गया तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल एक मोमी पदार्थ है, जो शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल को लिपिड भी कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनाया जाता है। इसके अलावा कुछ फूड्स में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होना आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आइए जानें शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या-क्या समस्याएं पैदा होती हैं।

कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली समस्या

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट के फंक्शन में रुकावट पैदा हो सकती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर अधिक होता है, उन्हें हार्ट में रुकावट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण हार्ट तक ऑक्सीजन और रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। इस स्थिति में हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है।

एथेरोस्क्लेरोसिस

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त वाहिकाओं में प्लाक जम जाता है। एथेरोस्क्लेरोसिस तब हो सकता है जब हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियां सख्त हो जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। एथेरोस्क्लेरोसिस से दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज शरीर की कई समस्याओं के इलाज में कारगर हैं। इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर पीना चाहिए, यह पेय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

लहसुन

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए लहसुन रामबाण औषधि है। इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सामान्य करने में मदद करते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह और रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन की कुछ कलियाँ चबाएँ। इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

फॉस्टिंग शुगर 300mg/dl से हमेशा ज्यादा रहता है तो रात के खाने में ये फूड खाएं, खाली पेट शुगर हो जाएगी नॉर्मल, डिनर डाइट की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।