बढ़ते बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन दवाइयों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई अन्य नुकसान भी पहुंचते हैं। जिस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर होती है, उसे दिल की बीमारी हो सकती है। इसके अलावा जो व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उसे भी ह्रदय रोग होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अपनी डाइट में कच्ची प्याज खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्ची प्याज और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मददगार है। इसे फोलेट, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी व बी6 का अच्छा स्रोत माना जाता है। आइए जानते हैं प्याज का सेवन करने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर होती हैं-
हृदय रोग: कच्ची प्याज में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे ह्रदय बेहतर तरीके से काम कर सकता है। इसके अलावा प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित कर सकता है, जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी दूर करने में मदद करता है।
हाई ब्लड प्रेशर: कच्ची प्याज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा प्याज में डाइट्री फाइबर भी मौजूद होता है जो हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली समस्या को दूर करने में मदद करता है।
मजबूत इम्युनिटी: मजबूत इम्युनिटी के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है और प्याज में मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर में विटामिन-सी को बढ़ाने का काम करते हैं। प्याज में सेलेनियम भी होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। प्याज का सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ती है।
डायबिटीज: प्याज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है, जो विशेष रूप से डायबिटीज वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्याज में पाए जाने वाले विशिष्ट यौगिकों, जैसे क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिकों में डायबिटीज विरोधी प्रभाव होते हैं। डायबिटीज जैसी समस्या से बचने के लिए प्रतिदिन सीमित मात्रा में प्याज का सेवन किया जा सकता है।
पेट के लिए: अगर आपको अक्सर पेट खराब की समस्या रहती है या कब्ज की शिकायत रहती है तो कच्चा प्याज खाने से आपको फायदा मिल सकता है। यह कब्ज की शिकायत दूर कर सकता है। इससे पेट भी साफ होता है, प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।