आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं, जिसका सबसे मुख्य का खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। इसके कारण ही बढ़ती में होने वाली जोड़ों में दर्द की समस्या अब युवाओं को भी तेजी से परेशान कर रही है। जोड़ों का दर्द, घुटनों की जकड़न और चलने-फिरने में तकलीफ आजकल न केवल बुजुर्गों बल्कि युवाओं में भी आम हो गई है। इसके अलावा शुगर-बीपी भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉ. सलीम जैदी ने जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए नैचुरल तरीका बताया है, जिसकी मदद से न सिर्फ घुटनों की ग्रीस बढ़ेगी, बल्कि शुगर और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा।
आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉ. सलीम जैदी अपने यूट्यूब चैनल पर हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इसके साथ ही बीमारियों से कैसे बचाव किया जा सकता है और उसके क्या कारण होते है, वह सभी जानकारी भी शेयर करते हैं। डॉ. सलीम जैदी ने अपनी एक वीडियो में बताया कि जोड़ों के दर्द के आमतौर पर दो मुख्य कारण होते हैं। पहला जोड़ों में सूजन आना यानी इंफ्लेमेशन और दूसरा जोड़ों की ग्रीस यानी कार्टिलेज का घिस जाना। इन दोनों के चलते ही चलते-फिरने, उठने-बैठने में तकलीफ होती है।
डॉ. सलीम जैदी के मुताबिक, अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, जो का पानी आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। जौ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। जौ का पानी कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, कॉपर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जौ के पानी का नियमित तौर पर सेवन करने से कई फायदे होते हैं।
जोड़ों में दर्द
जौ का पानी जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। जौ में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो गठिया के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो जौ का पानी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जौ का पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसमें मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
बीपी कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जौ का पानी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। जौ में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। जौ का पानी शरीर में सोडियम के लेवल को संतुलित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।