हम भारतीयों की डाइट हैबिट्स अक्सर सही नहीं होतीं। कई लोग सुबह का नाश्ता देर से करते हैं, दोपहर का खाना जल्दी या अधूरा लेते हैं और रात का खाना बहुत भारी मात्रा में देर रात तक खाते हैं, जिससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह का नाश्ता जल्दी करना चाहिए, दोपहर का खाना लगभग 1 बजे भरपेट लेना चाहिए और रात का खाना शाम 7 बजे तक हल्का और संतुलित रूप से खत्म कर देना चाहिए। खाने पीने का सही समय और सही तरीका आपके पाचन को बेहद प्रभावित करता है।

खराब डाइट कब्ज का कारण बनती है और गट हेल्थ को बिगाड़ती है। आप जानते हैं कि आपकी डाइट में होने वाले बदलाव आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं। जल्दी खाना, पर्याप्त पानी पीना, तनाव कंट्रोल करना और रात में खाने के बाद हल्की सैर करना आंतों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है, जिससे सुबह हल्का, आरामदायक और स्वस्थ महसूस होता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ आदतें ऐसी है जिन्हें अगर आप रोज अपना लें तो आप नेचुरल तरीके से अपनी गट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। रात के खाने के बाद की कुछ आदतें सुबह उठते ही आपका पेट साफ कर देंगी। आइए जानते हैं कि कौन कौन सी रात में आदतों को अपनाएं जो सुबह उठते ही पेट साफ हो जाए और आंतों की सफाई हो जाए।

समय पर सोएं और जागें

एक समान सोने-जागने का समय शरीर की आंतरिक घड़ी और पाचन तंत्र को संतुलित करता है। रोज एक ही समय पर सोना और जागना नियमित मल त्याग में मदद करता है। सुबह जल्दी न भागें शरीर को नेचुरल तरीके से अपना काम करने का मौका दें। सोने जागने का सही समय कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

रात का खाना भारी नहीं बल्कि हल्का खाएं

देर रात भारी भोजन पाचन और नींद दोनों को प्रभावित करता है। सोने से 2–3 घंटे पहले खाना खत्म करें। अगर आपको रात में भूख लगे तो हल्का नाश्ता जैसे नट्स, गिलास गर्म दूध या चेरी जूस लें, जो पाचन के लिए आसान हों। इन फूड्स को खाने से सुबह उठते ही पेट साफ होगा।

रात के भोजन में फाइबर शामिल करें

फाइबर आंतों की गति को बनाए रखता है। ओट्स, क्विनोआ, ज्वार, बीन्स और सब्ज़ियां जैसे पालक, ब्रोकली और गाजर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। सेब, संतरा, कीवी और बेरीज में फाइबर और पानी दोनों देते हैं जिससे कब्ज नहीं होता।

कब्ज बढ़ाने वाले फूड्स से बचें

तला भुना, प्रोसेस्ड या रिफाइंड फूड, फास्ट फूड, रेड मीट, शुगर वाले डेज़र्ट्स और कुछ डेयरी उत्पाद जैसे चीज का सेवन रात में करने से कब्ज बढ़ सकता हैं। इनकी जगह हल्का और फाइबर-समृद्ध फूड्स का सेवन करें।

पर्याप्त पानी पिएं

पानी मल को नरम बनाए रखता है और फाइबर को सही काम करने में मदद करता है। बिना पर्याप्त पानी और फाइबर कब्ज बढ़ सकता है। वयस्कों को रोजाना 11–15 कप तरल पदार्थ लेना चाहिए। सूप, फल और स्मूदी भी शाम में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं।

सोने से पहले गर्म पानी पिएं

गर्म ड्रिंक जैसे अदरक, कैमोमाइल या पिपरमिंट टी पेट को आराम देते हैं और आंतों की मांसपेशियों को शांत करते हैं। यह पाचन सुधारते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं, जिससे गट हेल्थ को सपोर्ट मिलती है।

खाने के बाद हल्की सैर करें

रात के खाने के बाद 10–15 मिनट की हल्की सैर गैस, ब्लोटिंग कम करती है और भोजन को पचाने में मदद करती है। इससे अगली सुबह पेट आरामदायक रहता है।

बिना कुछ खाए पेट फूल कर बन जाता है कुप्पा, कब्ज से जीना होता है मुहाल, सिर्फ यह 1 सीड्स करेंगे पाचन सुधारने में मदद, हार्वर्ड डॉक्टर ने बताया तरीका। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।