हमारी सभी इंद्रियों में हमारी आंखें सबसे ज्यादा अनमोल हैं। आंखों को जिंदगी भर हेल्दी रखने के लिए आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। हम अनमोल आंखों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। रोजाना 9-10 घंटे डेस्क वर्क करते हैं, बचे हुए टाइम में मोबाइल के साथ वक्त गुजारते हैं, ऐसे में आंखों को थोड़ा भी विराम नहीं मिलता। स्क्रीन लाइट जैसे मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर के स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ज्यादा देर तक इस लाइट के संपर्क में रहने से आंखों में थकान, सूजन और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है जिसे “digital eye fatigue”कहा जाता है।

अगर लम्बे समय तक आंखों का ध्यान नहीं रखा जाए तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं जैसे मोतियाबिंद, ड्राई आई सिंड्रोम और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है। डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई साथ ही जिंक जैसे खनिज को शामिल करें। इस डाइट का सेवन करने से आंखी की क्षमता में सुधार होता है और आंखें हेल्दी रहती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक डाइट में ओमेगा -3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों को शामिल करने से आंखों की हेल्थ में सुधार होता है। ये सभी पोषक तत्व सैल्मन जैसी मछली के मांस में मौजूद होते हैं। ये रेटिना को हेल्दी रखते हैं और ड्राई आई सिंड्रोम को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि आंखों की रोशनी को सुधारने के लिए,आखों से आने वाले पानी को कंट्रोल करने के लिए और विजन को इंप्रूव करने के लिए कौन-कौन से टिप्स अपना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

आंखों की परोशनी को बढ़ाने के लिए पालक का सेवन करें। पालक ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। पालक के अलावा आप आंखों के लिए केल का भी सेवन करें। ये विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

खट्टे फल और जामुन का करें सेवन

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप डाइट में विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन करें। खट्टे फलों में आप संतरा का सेवन करें। ये विटामिन सी से भरपूर होता है जो आंखों को हेल्दी रखता है। आप डाइट में स्ट्रॉबेरी का भी सेवन करें। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो आंखों को हेल्दी रखता है।

फैटी फिश का करें सेवन

आंखों की हेल्थ के लिए फैटी फिश का सेवन करें। आप मछली में सैल्मन मछली का सेवन करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। आप सार्डिन मछली का सेवन करें इसमें ओमेगा-3 और विटामिन डी भरपूर होता है जो आंखों की हेल्थ में सुधार करता है।

नट्स और सीड्स का करें सेवन

आंखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आप डाइट में बादाम का सेवन करें। बादाम में विटामिन ई भरपूर होता है जो आंखों को हेल्दी रखता है। आप डाइट में सूरजमुखी के बीज का सेवन करें। इस सीड्स में विटामिन ई और जिंक भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और आंखों को हेल्दी रखता है।

आंखों को ब्रेक दें

अगर आप लंबे समय तक डेस्क वर्क करते हैं और लम्बे समय तक स्क्रीन के साथ वक्त गुजारते हैं तो आप आंखों को ब्रेक दें।  हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए आंखों को स्क्रीन से हटाएं। आंखों को बीच-बीच में ब्रेक देकर आप अपनी आंखों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।