जापान एक ऐसा देश है जिसकी मिसाल सारी दुनिया में दी जाती है। यहां के लोग बेहद मेहनती, कूल और बेहद हेल्दी होते हैं। ये लोग अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को हेल्दी रखने के लिए अपना गोल सेट करते हैं और तमाम उम्र उसी के मुताबिक चलते हैं। ये देश लम्बी उम्र और अच्छी सेहत के लिए बेहद जाना जाता है। उनके लम्बी उम्र तक हेल्दी रहने का रहस्य दुनिया भर के लोग जानना चाहते हैं। जापान के लोग 100 साल से ज्यादा उम्र तक जीते हैं और हेल्दी भी रहते हैं। यहां के लोगों की लम्बी उम्र और अच्छी सेहत के लिए उनकी डाइट और लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। 

आप जानते हैं कि जापानी लोग चलते-फिरते या ट्रेन में सफर करते समय खाने-पीने से परहेज करते हैं। ये लोग हम लोगों की तरह खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करते। अपनी सीमित डाइट का सेवन करते है। ये खाने के साथ सूप का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं जो उनके पाचन को दुरुस्त करता है। जापान के लोगों की डाइट और उनका लाइफस्टाइल उन्हें लम्बी उम्र तक हेल्दी और पतला रखता है। यहां के लोग मोटापा के शिकार नहीं होते।

जापानी लोग अपनी बॉडी को हेल्दी और पतला रखने के लिए Ikigai में बताए गए रूल्स को अपनाते हैं। ये लोग Ikigai के मुताबिक अपनी डाइट को अपनाते हैं। जापान के लोग पाचन को दुरुस्त करने के लिए प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन दिन भर करना पसंद करते हैं। प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करने से आंत की सेहत दुरुस्त रहती है और बॉडी हेल्दी रहती है। प्रोबायोटिक्स फूड्स में ये लोग मिसो और नट्टो का सेवन करते हैं। गट हेल्थ में सुधार करने के लिए ये फूड जापान के लोग नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने में खाना पसंद करते हैं।

ब्लू जोन देशों की बात करें तो इसमें  ग्रीस, इटली , जापान, अमेरिका में लोमा लिंडा और कोस्टा रिका के लोग शामिल हैं। ये लोग ज्यादा पतले, हेल्दी और लम्बी उम्र तक जीते हैं। ये लोग हेल्दी और लम्बी उम्र तक जीने के लिए कई तरह की आदतों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि ब्लू जोन के लोग कैसे हेल्दी और लम्बी उम्र तक जीते हैं।

डाइट में करते हैं इन पोषक तत्वों को शामिल

जापान के लोग बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में पोषक तत्वों का जखीरा शामिल करते हैं। ये लोग डाइट में लीन प्रोटीन, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और बहुत सारी सब्जियों का सेवन करते हैं। संतुलित भोजन के अंदर ये जिन पोषक तत्वों को शामिल करते हैं उनमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल है। ये सभी पोषक तत्व बॉडी की जरूरतों को पूरा करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन करने से बॉडी हेल्दी रहती है और उम्र में इजाफा होता है।

पोर्शन करते हैं कंट्रोल

जापान के लोग बॉडी को फिट रखने के लिए खाने का सेवन बेहद हिसाब से करते हैं। ये लोग छोटे बर्तन में खाना खाते हैं, खाने के लिए चॉप स्टिक का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका खाने का पोर्शन कंट्रोल रहे। पोर्शन कंट्रोल करके ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है। आप भी हमेशा फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो 80 फीसदी पेट को भरें और 20 फीसदी पेट को खाली रखें।

जापान के लोग इन चीजों से करते हैं परहेज

जापान के लोग मीठे ड्रिंक और मीठे फूड का सेवन करने से परहेज करते हैं। मीठे फूड का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है और पाचन भी बिगड़ने लगता है। डाइट में ज्यादा मीठे फूड का सेवन नहीं करें वरना मोटापा तेजी से बढ़ेगा और साथ ही कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ेगा।

तनाव से दूर रहते हैं जापानी लोग

जापान कुछ द्वीपों का समूह है जिनके लोगों पर रिसर्च करके Ikigai लिखी गई है। इस किताब में मन को जवान और पॉजिटिव रखने के लिए कुछ आदतों को बताया गया है। ये आदतें शरीर और दिमाग को तेज बनाती हैं। मन को शांत करती है, दिमाग को पॉजिटिव करती हैं। ये लोग तनाव से दूर रहते हैं। तनाव इम्यूनिटी को कमजोर करता है और बॉडी को बीमार बनाता है।

हर जन्मदिन अपनी फिटनेस को बेहतर करें

जापान के लोग बॉडी को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा वर्कआउट नहीं करते। ये लोग बॉडी को फिट रखने के लिए जिम नहीं जाते फिर भी ये फिट और हेल्दी रहते हैं। इन लोगों की फिटनेस का राज इनकी बॉडी एक्टिविटी है। जापान के लोग सुबह जल्दी उठते हैं, दूर तक पैदल चलते हैं, काम पर जाने के लिए अपनी महंगी कार की जगह साइकिल पर जाना पसंद करते हैं।

आप जानते हैं कि आधा घंटे तक एक जगह बैठे रहने से आपके मेटाबॉलिज्म की स्पीड 90 फीसदी तक कम हो जाती है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से आलस बढ़ता है और सेहत खराब होती है। आप भी फिट रहने के लिए फिटनेस रुटीन को अपनाएं। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। गाड़ी पार्किंग में दूर खड़ी करें ताकि इस दौरान आपकी वॉक हो जाए। लेटकर टीवी मत देखो। वक्त मिले तो पार्क में टहलो। हर साल अपने जन्मदिन पर अपनी फिटनेस में एक अच्छी आदत को शामिल करों।