जापान में ऐसे कई गांव हैं जहां के लोग लम्बी उम्र जीते हैं। जापान एक ऐसा देश है जो उजड़ कर जल्द ही बसने की ताकत रखता है। जापान के लोगों की मेहनत और लगन ही उनकी तरक्की और सेहत का राज़ है। जापानी लोगों के पास एक सीक्रेट है IKIGAI जिसे फॉलो करके ये लोग लम्बी उम्र तक जीते हैं। इस बुक को 57 भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया है जिसकी डिमांड दुनिया भर के देशों में है। जापान के लोग इस बुक में बताए गए तरीकों को अपनाते हैं और लम्बी उम्र तक हेल्दी तरीके से जीते हैं।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर जिस IKIGAI में बताए गए रूल्स को दुनिया के लोग अपना रहे हैं उस बुक के नाम का मतलब क्या है? इस किताब में ऐसे कौन से रूल्स हैं जिन्हें अपनाकर जापान के लोग पतले रहते हैं और उनकी उम्र 100 से भी ज्यादा होती है।
IKIGAI का मतलब क्या है?
IKIGAI एक ऐसी पुस्तक है जिसका मतलब है सुबह उठने का कारण। इकीगाई लम्बी जिंदगी को जीने का रास्ता बताने वाली बुक है। अगर आप अपने काम को सलीके से करते हैं तो आप इंज्वाय के साथ लम्बी जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस पुस्तक में ऐसे कौन से रूल्स बताएं गए हैं जिन्हें अपनाकर जापान के लोग अपने पेट को अंदर रखते हैं, वजन को कम करते हैं और 100 साल से ज्यादा जीते हैं।
जापानी लोगों के 4 रूल्स जो उन्हें हमेशा हेल्दी और स्लिम रखते हैं
जापान के लोग सुबह जल्दी उठते हैं
यहां के लोग इस पुस्तक के नाम से ही इतना अट्रैक्ट हैं कि वो सुबह उठने की आदत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं। सुबह अगर आप जल्दी उठते हैं तो आपको उठने के बाद ये अहसास होता है कि आपके सुबह उठने का कारण क्या है। दिन की शुरुआत आप सुबह जल्दी करते हैं तो आप कुछ वक्त अपने लिए निकाल पाते हैं। आप सुबह कुछ समय गार्डन में बताएंगे तो कुछ समय आप बुक और अखबार पढ़ सकते हैं, योग कर सकते हैं। ये सभी एक्टिविटी आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत में सुधार करती है।
वजन कम करना है तो पेट को 80 % तक भरें
जापानी लोग वजन को कम करने के लिए अपना पेट 80 फीसदी तक ही भरते हैं। अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं तो खाना इतना खाइए कि आपका 20 फीसदी पेट खाली रहे। थोड़ा कम खाएंगे तो मोटापा कंट्रोल रहेगा, बॉडी को ताकत मिलेगी और पाचन दुरुस्त रहेगा।
खाने में इंद्रधनुष रंग के फल और सब्जियां करते हैं शामिल
जापान के लोग दिन भर में 5 बार इंद्रधनुष के रंग के फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। इन कलरफुल फल और सब्जियों से वो अपना पेट भरते हैं। ये लो फैट फल और सब्जियां बॉडी से फैट को कंट्रोल करती हैं और वजन को कम करती है। सादा भोजन करने वाले जापानी लोगों को न तो बीपी की शिकायत होती है और नहीं शुगर बढ़ती है।
खाने में छोटी प्लेट का करते हैं सेवन
जापानी लोग संतुलित आहार का सेवन करते हैं। ये लोग अपनी डाइट में सादा कम मसालेदार कम तेल का खाना खाते हैं जो उनके कम वजन का कारण है। ये लोग खाने की प्लेट का बेहद ध्यान करते हैं। खाने में ये लोग छोटी प्लेट का इस्तेमाल करते हैं ताकि उसमें खाना कम आएं और खाने वाले को फुल प्लेट देखकर मन भर जाएंगा और उसका पेट भी फुल रहेगा। वजन कम करने के इन अनोखे तरीकों को अपनाकर आप जल्द ही अपना वजन कम कर सकते हैं।