वजन का बढ़ना बहुत बड़ी समस्या है। वजन को अगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल के रोग और किडनी से जुड़ी परेशानियों का कारण बनने लगता है। वजन को कम करना बेहद जरूरी है। वजन को कम करने के लिए अक्सर लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, डाइट पर कंट्रोल करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता।

महिलाओं में वजन कम नहीं होने के लिए कई मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार होती हैं जैसे हॉर्मोनल असंतुलन जिसकी वजह से थायराइड और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम की समस्या जिसकी वजह से महिलाओं के लिए वजन कम करना मुश्किल होता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस बॉडी की फैट बर्न करने की क्षमता को प्रभावित करता है। आनुवांशिक कारणों की वजह से भी बॉडी में फैट बर्न करना मुश्किल होता है। कुछ दवाईयों जैसे एंटी-डिप्रेसेंट्स, स्टेरॉयड या बीटा ब्लॉकर्स का सेवन करने से वजन कम करना मुश्किल होता है।

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और सारे जतन करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा तो आप कुछ खास तरीको को अपना लें। ब्लू जोन के लोग वजन को कम करने के लिए इन्हीं खास तरीकों को अपनाते हैं और बढ़ती उम्र तक जवान और पतले रहते हैं। ब्लू जोन देशों में जापान एक ऐसा देश है जहां मोटे लोग सिर्फ 3 फीसदी है जो न के बराबर हैं। जापान में लोग बीमार नहीं पड़ते और मोटापा की वजह से होने वाली क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, थायराइड,ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का शिकार नहीं होते।

जापान में अस्पताल खाली रहते हैं और यहां के डॉक्टरों के पास काम नहीं होता। इन लोगों की सेहत का राज कोई दवा नहीं बल्कि उनकी खुद की डाइट है जिसे अपनाकर जापान के लोग हेल्दी और पतले रहते हैं।जापानी के लोगों की हेल्दी और स्लिम बॉडी का राज  Ikigai है जिसे ये लोग फॉलो करते हैं। इकिगाई जिंदगी जीने का एक जापानी आर्ट है जिसे अपनाकर जापान के लोग लम्बी उम्र तक जीते हैं। आइए जानते हैं कि जापानी लोग लम्बी उम्र तक कैसे जवान और पतले दिखते हैं और कैसी डाइट का सेवन करते हैं।

 वजन कम करने के लिए जापानी लोग किस खास फूड को खाते हैं

जापानी लोग वजन कम करने के लिए समुद्री फूड का सेवन करते हैं। समुद्री भोजन (Seafood) पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमें कैलोरी बेहद कम होती है। यह फूड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो फैट बर्न करने में मदद मिलती है। वजन कम करने में समुद्री जीव जैसे मछली, झींगा (Prawns), केकड़ा (Crab), और शेलफिश का सेवन करें।  हाई प्रोटीन,कम कैलोरी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ये फूड वजन को घटाने में बेहद असरदार साबित होते हैं। इन्हें खाकर वजन को घटाना और भूख को शांत करना आसान होता है।

जापानी लोग फर्मेंटेड फूड्स का करते हैं सेवन

जापानी लोग वजन को कम करने के लिए  फर्मेंटेड (Fermented) फूड्स का सेवन करते हैं। ये लोग मिसो सूप,  फर्मेंटेड सोयाबीन और किमची जैसे फूड्स को खाते हैं। ये फूड पाचन को दुरुस्त करते हैं, गट हेल्थ में सुधार करते हैं और आंत की सेहत को भी दुरुस्त करते हैं। इन फूड्स को खाने से पेट की चर्बी कंट्रोल रहती है।

ओकिनावा जापान की फेमस डाइट  

ओकिनावा आइलैंड के लोग पूरी दुनिया में लम्बे समय तक जीते हैं। यहां लोग ऐसी डाइट का सेवन करते हैं जिसमें कैलोरी बेहद कम, पोषक तत्व ज्यादा और वसा कम होती है। ओकिनावा डाइट में शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू, और समुद्री शैवाल मौजूद होते हैं जो ओकिनावा के लोगों को 100 साल से ज्यादा उम्र तक जीने में मदद करते हैं। आप भी जापानी लोगों की तरह लम्बी उम्र तक पतले रहना चाहते हैं तो इस डाइट का सेवन करें।

अल्कोहल और मीठे से करें परहेज

अगर आप भी जापानी लोगों की तरह हेल्दी और पतले रहना चाहते हैं तो आप अल्कोहल और मीठा खाने से परहेज करें। अल्कोहल का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। जापान के लोग मिठाई में सिर्फ ताजे फलों का सेवन करते हैं।

जापान के लोग गर्म पानी से करते हैं दिन की शुरुआत

जापान के लोग सुबह उठकर दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं। ये लोग हर मौसम में खाली पेट गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं। गर्म पानी का सेवन करने से  मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। अगर आप भी हमेशा स्लिम और हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करें।

सर्दी का सुपरफूड है शकरकंद, रोजाना इसका सेवन किया जाए तो पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर। कब्ज को दूर करने में ये सब्जी कैसा असर करती है जानने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।