How to eat fruits: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक करीना कपूर खान ने कुछ समय पहले ही दूसरे बेटे को जन्म दिया। इससे पहले साल 2016 में तैमूर पैदा हुआ था। हालांकि, करीना कपूर ने अपने फिगर और हेल्थ को अच्छी तरह मेंटेन किया हुआ है। इसका श्रेय कुछ हद तक उनकी डाइटिशियन ऋजुता दिवेकर को भी जाता है।

कौन हैं ऋजुता दिवेकर: बता दें कि न्यूट्रिशन अवॉर्ड से नवाजी गईं ऋजुता कई बॉलीवुड कलाकारों को गाइड करती हैं। हेल्थ और वेलनेस को लेकर उनके वीडियोज आए दिन ट्रेंडिंग होते हैं। उनकी लिखी गई किताबें देश में बेस्ट सेलर में से एक है। अपने 20 साल से अधिक के करियर में उन्होंने आलिया भट्ट, करीना कपूर, वरुण धवन, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, शाहिद कपूर, ऋचा चड्ढा और अनिल अंबानी जैसे मशहूर हस्तियों को ट्रेन किया है।

हेल्थ के लिए फल: अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन फायदेमंद होता है, ये पोषक तत्वों से तो भरपूर होता ही है साथ में स्वादिष्ट होता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए खानपान को लेकर कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। फलों के साथ भी ये बात लागू होती है। आइए जानते हैं ऋजुता दिवेकर से –

स्वास्थ्य संबंधी कई उलझनों को ऋजुता ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से सुलझाया है। फलों को लेकर वो कहती हैं कि इन्हें खाने से लोगों के शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्राप्त होती है। लेकिन फलों को अगर ठीक तरीके से न खाया जाए तो ये फायदा नहीं पहुंचा पाते हैं।

तीन नियमों का करें पालन: ऋजुता के अनुसार फलों को अकेले ही खाना चाहिए, अगर आप चाहते हैं कि फलों को खाने से आपको लाभ हो तो इसके साथ दूसरी चीजों को न खाएं और न ही किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ मिक्स करके खाएं।

वो कहती हैं कि फलों को खाने का सबसे उत्तम समय है सुबह-सवेरे इनका सेवन करना। इसके अलावा, वर्क आउट के बाद फल खाना भी फायदेमंद हो सकता है। वहीं, दोपहर के समय भी आप फलों को खा सकते हैं।

दिवेकर के मुताबिक फलों को ठीक से चबाकर खाना चाहिए। मौसमी फलों का सेवन अधिक लाभकारी साबित होगा। एक पूरे फल को खाएं, न कि जूस बनाकर सेवन करें। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि फलों को हाथों से खाना चाहिए, ऐसे में चम्मच-कांटे से खाने से बचें।