अक्सर हमने देखा है कि हम पेशाब करते है तो पेशाब में झाग दिखते हैं। अक्सर तेज गति से पेशाब करने पर झाग पेशाब में कुछ देर के लिए दिखाई देता हैं, लेकिन अगर पेशाब में झाग बार-बार या लगातार आ रहे है तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। पेशाब में झाग आने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे पानी की कमी से पेशाब गाढ़ा होना, अधिक प्रोटीन डाइट का सेवन करने से पेशाब में झाग आ सकते हैं। पेशाब में कभी-कभी झाग आना कोई परेशानी की बात नहीं है लेकिन लगातार और बार-बार इस तरह की दिक्कत होती है तो ये कई बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।
किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रगति गुप्ता के अनुसार, लगातार झागदार पेशाब प्रोटीन यूरिन का संकेत हो सकता है। इसमें किडनी प्रोटीन को यूरिन के माध्यम से निकालने लगती हैं, जो अस्थाई या कभी-कभी परमानेंट समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्थिति भी झागदार पेशाब का कारण बन सकती हैं। अगर ये परेशानी लगातार रहे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। पेशाब के दौरान झाग या बुलबुले का दिखाई देना फोमी यूरिन (Foamy Urine) कहलाता है। पेशाब में झाग होना सामान्य भी हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह किडनी की समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण क्या है।
तेज या ज़ोर से पेशाब आना
जब पेशाब जल्दी और तेज़ गति से टॉयलेट में गिरता है, तो इसमें हवा के छोटे-छोटे बुलबुले बन जाते हैं, जिससे झाग बनता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं दर्शाती। इस तरह का झाग अक्सर जल्दी गायब हो जाता है।
पानी की कमी भी फोमी यूरिन का कारण
जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो पेशाब अधिक गाढ़ा हो जाता है। इस कारण पेशाब में कचरे और अन्य तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे बुलबुले और झाग बनते हैं। यह समस्या आम तौर पर पर्याप्त पानी पीने से खुद ही सॉल्व हो जाती है।
Health benefits of apples: रोज 1 सेब का सेवन करने से सेहत पर कैसा होता है असर, जानिए
पेशाब में प्रोटीन (Proteinuria) आना
पेशाब में अतिरिक्त प्रोटीन की मौजूदगी झाग का प्रमुख कारण हो सकती है। सामान्य रूप से किडनी प्रोटीन को पेशाब में जाने से रोकती हैं, लेकिन किडनी की चोट या खराबी होने पर प्रोटीन पेशाब में निकल जाता है। इसे प्रोटीन्यूरिया (Proteinuria) कहते हैं। पेशाब में प्रोटीन की मौजूदगी किडनी रोग या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है।
किडनी की बीमारी या किडनी में चोट लगना
झाग वाला पेशाब तीन तरह की किडनी की समस्याओं का संकेत दे सकता है जैसे क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, ग्लोमेरुलोनफ्राइटिस (Glomerulonephritis) और नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Nephrotic Syndrome)। किडनी से जुड़ी इन परेशानियों में किडनी अपना फ़िल्टरिंग काम ठीक से नहीं कर पाती और प्रोटीन पेशाब में निकल जाता है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) भी झाग का कारण
यूरिनरी सिस्टम में संक्रमण के कारण पेशाब में झाग और बुलबुले दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब लगना और बदबूदार पेशाब जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इन कारणों की वजह से भी आता है पेशाब में झाग
कुछ दवाइयों का सेवन और हाई प्रोटीन डाइट झाग वाले पेशाब का कारण बन सकती है। टॉयलेट क्लीनिंग केमिकल्स का असर भी कभी-कभी झाग पैदा कर सकता है। पुरुषों में रेट्रोग्रेड इजेक्यूलेशन (Retrograde Ejaculation) के कारण भी झाग वाला पेशाब देखा जा सकता है।
किडनी की समस्या का संकेत
पेशाब में झाग कभी-कभी किडनी की खराबी का शुरुआती संकेत होता है। किडनी ब्लड से अपशिष्ट पदार्थ निकालने और आवश्यक प्रोटीन बनाए रखने का काम करती हैं। अगर किडनी क्षतिग्रस्त हो और प्रोटीन लीक होने लगे, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
पैरों की ताकत में कमी लिवर कमजोर होने के खतरनाक संकेत, 5 इशारों का मतलब है Liver पर बढ़ गया है बोझ, इन 5 फूड से करें जिगर का इलाज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।