Fatty liver control ke liye kya khaye: हमारी बॉडी के सबसे अहम अंगों में से एक लिवर है। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने, खून को साफ रखने और मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन आज की बिगड़ते लाइफस्टाइल, जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाले और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ये कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। तो चलिए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं फैटी लिवर कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

फैटी लिवर क्या है और क्यों है खतरनाक?

जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करने लगते हैं। इससे थकान, अपच, पेट भारी रहना और आगे चलकर लिवर इंफेक्शन या सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे पहचानें कि लिवर स्वस्थ है या नहीं?

  • त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ना
  • पेशाब का रंग बहुत गहरा होना
  • पेट में सूजन या भारीपन
  • बिना वजह थकान महसूस होना

फैटी लिवर के लिए वरदान है कुटई का साग

आयुर्वेद में हरी सब्जियों को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में से एक है कुटई का साग, जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुटई का साग पोषक तत्वों का खजाना है और यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। कुटई के साग में विटामिन A, B और C, आयरन, मिनरल्स और भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में सहायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से फैटी लिवर की स्थिति में सुधार हो सकता है।

कुटई का साग खाने से मिलते हैं ये फायदे

कुटई का साग सिर्फ लिवर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट की समस्याओं से राहत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से बालों और त्वचा की सेहत बेहतर होती है, दिल से जुड़ी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या में भी सहायक हो सकता है।

कैसे करें इसका सेवन?

सर्दियों में कुटई का साग को सादा तरीके से, कम तेल-मसालों में पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे रोटी या बाजरे की रोटी के साथ खाया जा सकता है। हफ्ते में 2–3 बार इसका सेवन लिवर की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

आजकल ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीने की आदत रखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है। तो चलिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ.सेठी से जानते हैं ठंडे पानी का हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…