आंखों से जुड़ी कई बातें होती हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। सही चीजों की जानकारी ना होने के कारण लोग कुछ गलतियां कर देते हैं और इनका सीधा प्रभाव आंखों पर पड़ता है। आंखों से जुड़ी एक छोटी सी भी गलती आंखों की रोशनी को कम कर सकती है और आंखों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। यदि आप अपनी आंखों को रोशनी को बनाएं रखना चाहते हैं या फिर उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं तो आपको आंखों से जुड़ी हर बात की सही जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं आंखों से जुड़ी उन बातों के बारे में जिनके बारे में आपको पता जरूर होना चाहिए।

आंखों की रोशनी कम होने से नहीं रोकी जा सकती:
ऐसा नहीं की आंखों की रोशनी कम होने से नहीं रोकी जा सकती है। अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं, हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं और आंखों की सेहत का ख्याल रखते हैं तो आप आंखों को कमजोर होने से बचा सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर खाना जरुरी है:
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सिर्फ गाजर ही बनीं बल्कि पालक, केल और शिमला मिर्च भी फायदेमंद होती है क्योंकि उनमें भी गाजर की तरह बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई तरह के वैकल्पिक खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं।

घंटों कंप्यूटर के आगे काम करने से आंखें कमजोर होती है:
घंटों काम करने से आंखें कमजोर हो ऐसा जरुरी नहीं होता है। आंखों के कमजोर होने का कारण आंखों पर तनाव और आंखों की थकान होती है इसलिए घंटों कंप्यूटर के आगे काम ना करने से विजन प्रभावित नहीं होता है।

आंखों की रोशनी कम नहीं है तो आंखों की जांच जरुरी नहीं होती:
अगर आपकी आंखों की रोशनी कम नहीं होती है तो यह जरुरी नहीं होता की आप आंखों की जांच करवाएं यह मात्र एक मिथक है। अगर आपका विजन सही है इसके बाद भी आपको एक बार आंखों की जांच जरुर करवानी चाहिए।

कम लाइट में मोबाइल के इस्तेमाल से आंखें कमजोर होती है:
कम रोशनी आपकी दृष्टि या आंखों के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती है, लेकिन यह सब आपकी आंखों को जल्दी से थका देती है।