Excess Weight Is Dangerous For Health: आजकल के लाइफस्टाइल में हमारा खानपान बहुत प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा आज के समय में दिन प्रतिदिन मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। मोटापे के बढ़ने से हमारे शरीर में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, वजन कम करने या मोटापा कंट्रोल करने के लिए कई तरीके भी अपनाते हैं। अगर, आपके भी मोटापे को ध्यान में रखते हुए खाना पीना खा रहे हैं और फिर भी आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो इससे सावधान हो जाएं। लगातार वजन बढ़ने से हमारे ब्रेन पर भी असर पड़ता है और इससे जुड़ी कई खतरनाक बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
हालांकि, हमारे शरीर में मोटापा अकेले नहीं आता, यह अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्मोनल असंतुलन और हृदय रोग भी शामिल है। मोटापे का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी अधिक होता है। इससे ब्रेन ट्यूमर, दिमाग के ग्रे मैटर में कमी, सेरोटोनिन और डोपामिन जैसी कई बीमारी हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं इससे बचने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) के मरीजों में वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। जब दिमाग उलझ जाता है, तो मोटापा बढ़ सकता है।
वजन बढ़ने से ब्रेन पर असर
- लगातार वजन बढ़ने से हमारे स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। ज्यादा वजन या मोटापा हमारे ब्रेन ट्यूमर और दिमाग पर अन्य कई तरह से भी असर डाल सकता है। ज्यादा वजन या मोटापे की वजह से मेनिंगियोमा जैसे कुछ तरह के ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हॉर्मोन का स्तर बिगड़ सकता है, जिससे तनाव, चिंता और मूड खराब हो सकता है।
- ज्यादा वजन होने से दिमाग के ग्रे मैटर में कमी आ सकती है, जिससे दिमाग सिकुड़ सकता है और हमारी याददाश्त प्रभावित होती है। इसके साथ ही डिमेंशिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। इससे हृदय पर दबाव पड़ता है, रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है और हृदयाघात, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी होने खतरा अधिक बढ़ता है।
वजन बढ़ने से बचने के लिए करें ये उपाय
- वजन लगातार बढ़ रहा है तो उसके कारणों को समझने की कोशिश करें कि कोई मेडिकल समस्या तो नहीं है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें और उचित उपचार करें।
- इसके अलावा वजन कम करने के लिए अपनी दिनचर्या का एक शेड्यूल बनाएं। इसके साथ ही स्वस्थ आहार, व्यायाम और पर्याप्त आराम के बीच संतुलन बनाएं। एक दम से वजन कम नहीं होता, इसमें समय लगेगा और आपको लगातार अपनी दिनचर्या का पालन करना होगा।
- खुद को किसी काम में व्यस्त रखें। इससे आपको नकारात्मक भावनाएं पैदा करने वाली चीजों से बचने में मदद मिलेगी। योग, ध्यान, अच्छा संगीत, नृत्य या रंगमंच जैसी गतिविधियों में शामिल हों। आप अपनी रुचि के अनुसार कोई भी गतिविधि करें।
ब्रेन कैंसर से जुड़ी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं और उनके लक्षणों और बचाव को समझना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।