हेल्दी और फिट रहने के लिए सबसे जरूरी प्रोटीन होता है। यह एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो शरीर के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन न केवल मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी है, बल्कि यह वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। प्रोटीन दो प्रमुख स्रोतों से प्राप्त होता है पहला पौधे और दूसरा पशु और प्रोटीन के दो प्रमुख स्रोत अंडे और पनीर हैं। ऐसे में लोगों अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि प्रोटीन के लिए उबला अंडा ज्यादा फायदेमंद है या पनीर और दोनों में से ज्यादा कौन सा फायदेमंद होता है।
कनिका मल्होत्रा, कंसल्टेंट डाइटीशियन और डायबिटीज एजुकेटर, के मुताबिक, अंडे और पनीर दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। दोनों ही हाई-प्रोटीन फूड माने जाते हैं, लेकिन इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे अलग-अलग हैं।
अंडे
अंडों को सुपरफूड कहा जाता है और इसकी एक वजह भी है। एक उबले अंडे में लगभग 6 ग्राम हाई गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है। अंडों में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी हैं। अंडे की सफेदी में विटामिन डी, बी12, सेलेनियम और स्वस्थ वसा जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं और एनर्जी प्रदान करते हैं। अंडे का प्रोटीन आसानी से पच जाता है और वर्कआउट से पहले या बाद में तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।
पनीर
पनीर प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स का एक बेहतरीन मिश्रण है। 100 ग्राम पनीर में 18 से 22 ग्राम प्रोटीन होता है, जो एक अंडे से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे ज्यादा खाने की आदत कम हो जाती है। प्रोटीन की हाई मात्रा मांसपेशियों के तेज विकास में मदद करती है।
दोनों में से किसे चुनना चाहिए?
अगर, आप वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे एक अच्छा विकल्प है। कम कैलोरी, हाई गुणवत्ता वाला प्रोटीन और जल्दी पचने वाला गुण वजन घटाने में मदद करते हैं। आप मांसपेशियां बनाना चाहते हैं, तो पनीर में मौजूद उच्च प्रोटीन मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, अपने आहार में अंडे जरूर शामिल करें क्योंकि ये तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। अगर, आप अंडा और पनीर दोनों खा लेते हैं तो एक दिन अंडा, अगले दिन पनीर या दोनों अलग-अलग समय पर खाना सबसे अच्छा तरीका है।
डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।