High BP Natural Remedy: हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप आज के समय की आम परेशानी बन चुकी है। बदलते खान पान और जीवन शैली के बीच स्वस्थ जिंदगी जीना किसी चुनौती से कम नहीं है। बताया जाता है कि दुनिया भर में हाइपरटेंशन के करीब 1.13 बिलियन मरीज हैं। वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत की करीब 40 प्रतिशत शहरी आबादी हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रस्त है। ब्लड प्रेशर की दवा के साथ ही मरीजों को अपनी जीवन शैली और खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे प्याज का सेवन रक्तचाप का स्तर नियंत्रित रखता है –
कोलेस्ट्रॉल लेवल पर रहता है नियंत्रण: स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड एंटी-ऑक्सीडेंट, पाचन तंत्र को ठीक कर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहने से बीपी का खतरा कम होता है। यही नहीं, इसे खाने से हृदय रोग के जोखिम भी कम होते हैं।
कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर: कच्चे प्याज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा प्याज में डाइट्री फाइबर भी पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली समस्या को दूर करने में मदद करता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में है मददगार: वर्तमान समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। घरेलू नुस्खों के साथ ही हेल्दी डाइट भी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। प्याज भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो विटामिन-सी और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है। ये तत्व इम्युन सिस्टम को ताकत प्रदान करने में कारगर है। साथ ही, प्याज में सेलेनियम भी होता है, जो इम्युनिटी बूस्ट करता है।
काबू में रहता है शुगर लेवल: एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा प्याज शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर पर नियंत्रण रखते हैं। साथ ही, इस सब्जी में क्वेरसेटिन और सल्फर जैसे विशिष्ट योगिक पाए जाते हैं। इन तत्वों को डायबिटीज विरोधी माना जाता है। रोजाना इनके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचता है।