दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि गर्मियों में दही खाने से ठंडक मिलती है और कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। गर्मी को कम करने और गर्म मौसम से राहत दिलाने के लिए दही बहुत ही असरदार होती है। दही में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को सही तरीके से खाने से न सिर्फ आंतों की हेल्थ, पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है?

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

अमेरिकन कैंसर असोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के रूप में काम करते हैं। ये आंतों में जाकर खराब बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इसके अलावा दही में लैक्टिक एसिड, कैल्शियम और अन्य कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की आंतरिक सूजन को कम करने में लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से दही का सेवन करने पर आंतों की सफाई होती है, पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है और इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

साइंस डाइरेक्ट में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, दही में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में असरदार होते हैं, क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स की शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ाते हैं और फिर धीरे-धीरे फायदेमंद सेल्स को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। दही में मौजूद ये एंटीऑक्सीडेंट्स ही शरीर में कैंसर के खतरे से कम करते हैं।

हल्दी मिलाकर दही खाना

हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से दही में हल्दी मिलाकर खाते हैं, तो यह शरीर में सूजन को कम करता है और कैंसर से बचाव में सहायक होता है।

अलसी के साथ दही खाना

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान्स होते हैं, जो कैंसर-रोधी गुणों से भरपूर हैं। दही और अलसी को एक साथ खाने पर पाचन तंत्र स्वस्थ रखता है। ये शरीर में हानिकारक कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है।

आंवला मिलाकर दही खाना

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। दही के साथ आंवला मिलाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

सलाद में दही मिलाकर खाना

दही और ताजे फल मिलाकर एक हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है। इसमें केला, सेब, पपीता और जामुन को शामिल किया जा सकता है। इस सलाद के सेवन से शरीर को प्रोबायोटिक्स और विटामिन्स अच्छी मात्रा में मिलेंगे और सेहत कई फायदे होंगे।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।