हीमोग्लोबिन बहुत जरूरी प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला आयरन से भरपूर प्रोटीन होता है। ये खून को लाल रंग देता है और शरीर के हर भाग में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही यह कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और निष्कासन के लिए फेफड़ों तक उसे ले जाने का काम करता है। शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या जब कम हो जाती है, तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। खून की कमी यानी एनीमिया से बचने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आड़ू, सेब और अनार को आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये तीनों फल आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी दूर करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ने हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए इन तीन फलों को बहुत ही लाभकारी बताया है। इन फलों के सेवन से खून की कमी के साथ-साथ कई बीमारियों में भी बचाव होता है।
आड़ू के पोषक तत्व
आड़ू का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें फाइबर, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी एलर्जी, पॉलिफिनॉल्स, विटामिन b2, कैरोटिनॉइड, विटामिन सी, आयरन, विटामिन ए, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन के, मैग्निशियम, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं।
आड़ू हीमोग्लोबिन के लिए फायदेमंद होता है। आड़ू में विटामिन सी और आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। आड़ू खाने से शरीर में लोहे का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है। इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। आड़ू को सुबह नाश्ते में या फिर स्मूदी के रूप में सेवन कर सकते हैं।
आड़ू से इन बीमारियों से होगा बचाव
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
- पाचन
- आंखों के लिए अच्छा
आड़ू का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से शुगर और हृदय रोग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आड़ू के अंदर पाए जाने वाले फेनोलिक यौगिक कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने और beta-carotene ब्लड में कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मददगार होते हैं।
पाचन
पाचन से संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए आड़ू बहुत फायदेमंद हो सकता है। आड़ू के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, लिवर, पेट, गुर्दे आदि से विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन निकालने में मददगार होता है। इसके अंदर पोटैशियम की भी हाई मात्रा होती है, जो गुर्दे की संबंधित बीमारी को दूर करती है। नियमित रूप से आड़ू का सेवन करने से पेट साफ रहेगा और पाचन तंत्र अच्छा बना रहेगा।
आंखों के लिए अच्छा
आड़ू आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा होता है। आड़ू के अंदर beta-carotene और विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों को जरूरी पोषण देता है। इसके अलावा मोतियाबिंद और एज रिलेटेड मैक्युलर डिजनरेशन रोकने में भी आड़ू बेहद फायदेमंद है।
सेब के फायदे
- हार्ट के लिए अच्छा
- वजन घटाने में सहायक
- डायबिटीज
सेब का सेवन करने हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। सेब में आयरन, फाइबर और विटामिन C होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। सेब खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से सेब खाने से खून की कमी दूर होती है और ये शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है। सेब इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी बहुत असरदार होता है। सेब में मौजूद विटामिन-सी और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है।
हार्ट के लिए लाभकारी
सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसकी वजह से हृदय रोग का खतरा कम होता है और दिल की हेल्थ अच्छी बनी रहती है।
वजन घटाने में सहायक
सेब एक ऐसा फल है, जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
डायबिटीज में लाभकारी
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है।
अनार के फायदे
- हड्डियों के लिए फायदेमंद
- इम्यून सिस्टम बूस्ट
अनार प्रोटीन, फाइबर के साथ आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसके पोषण तत्वों के कारण यह कम हीमोग्लोबिन वालों में काफी लोकप्रिय है। ये हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सबसे असरदार होता है। अनार का सेवन ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मददगार है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। अनार में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही अनार हड्डियों के लिए भी बहुत असरदार होता है, क्योंकि अनार में कैल्शियम का मात्रा भरपूर होती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अनार हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके पोषक तत्व हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक होते हैं। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया और अन्य जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह सूजन को कम करने और दर्द को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम बूस्ट
अनार में भरपूर विटामिन C होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। सर्दियों के मौसम में फ्लू और अन्य संक्रमण लगने का अधिक खतरा रहता है, अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होगा और संक्रमण से बचे रहने में मदद मिलेगी।
वहीं, किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है और शरीर से टॉक्सिन को पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को हेल्दी और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है।