Foods For Bone: जैसे-जैसे तापमान में गिरावट होती है वैसे-वैसे ठंड का स्तर बढ़ता चला जाता है। सर्दियों के मौसम में अधिकतर पुरानी समस्याएं और दर्द उबर आते हैं, जिससे हड्डियों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते शरीर में कैल्शियम की कमी भी होने चलती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है।

दरअसल, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम के सेवन से न सिर्फ शरीर, बल्कि हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं। अमेरिकन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, भारत में 6.2 करोड़ लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में तमिलनाडु के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कार्तिक दयालन ने सर्दियों में बढ़ती हड्डियों की समस्या का कारण और इसे मजबूत बनाए रखने के उपाय बताए हैं।

डॉ. कार्तिक दयालन के मुताबिक, सर्दियों में शरीर की ठंड झेलने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में दर्द एक आम समस्या बन जाती है। एनर्जी में कमी या मांसपेशियों में अकड़न के कारण जोड़ों में दर्द होता। जिसके चलते रुमेटीइड गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और एंकिलॉजिंग जैसी समस्याएं अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड्स

  • मशरूम
  • साबुत अनाज और दालें
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

हड्डियों के लिए मशरूम

हड्डियों के लिए मशरूम बहुत ही फायदेमंद रहती है। मशरूम विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है। ये शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

साबुत अनाज और दालों का सेवन

हड्डियों का मजबूत बनाने के लिए साबुत अनाज जैसे जई, क्विनोआ और दाल जैसे मूंग, मसूर और चना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये शरीर में प्रोटीन और मैग्नीशियम प्रदान करते हैं, जो हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। कैल्शियम शरीर के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाता है।

हड्डियों के दर्द से बचने के लिए क्या करें?

  • हल्का व्यायाम- सर्दियों में हल्का व्यायाम करने से जोड़ों का दर्द कम किया जा सकता है।
  • गर्म पानी की सिकाई- हड्डियों के दर्द में गर्म पानी की सिकाई करना भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे अकड़न से राहत मिलती है।
  • धूप लें- धूप में कुछ समय बिताने से शरीर को विटामिन डी मिलता है।
  • खानपान का ध्यान रखें- सर्दियों में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त खाना बहुत फायदेमंद होता है।

इसके अलावा सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई का साग भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।