ड्राई फ्रूट्स का भारत में अच्छा-खासा चलन है। मेहमानों के सामने पेश करने से लेकर रोज़ाना अपने लाइफस्टाइल में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अखरोट भी एक ऐसा ही ड्राई फ्रूटस है जिसे भारत में खूब पसंद किया जाता है। अखरोट स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है।
अखरोट में पाया जाने वाला फैटी एसिड शरीर का फैट कम करने में बहुत मददगार साबित होता है और ये आपके ह्रदय को भी स्वस्थ रखता है। अब अगर अखरोट से होने वाले फायदों के बारे में बात करें तो इसका लगातार सेवन करने से स्ट्रेस नहीं होता है। दूसरा ये कैंसर से भी बचाता है। अखरोट अच्छे बाल और स्किन की चाह रखने वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि इसका फैटी एसिड बालों के लगातार झड़ने का भी निवारण करता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अखरोट को भिगोकर खाने से सबसे ज्यादा फायदा होता है। साथ ही इसके फायदे भी कई गुणा बढ़ जाते हैं। अगर खाली पेट अखरोट खाया जाए तो ये कई अन्य बीमारियों से भी लड़ने की क्षमता शरीर को देता है। साथ ही लगातार ऐसा करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। साथ फाइबर होने के बाद अखरोट खाने से पेट भी साफ होता रहता है और कब्ज का खतरा भी कम हो जाता है। जोड़ों के दर्द में आराम के लिए भी अखरोट मददगार साबित होता है।
काजू-बादाम के फायदे: ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो बादाम और काजू भी काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होते हैं। बादाम में विटामिन-ई, जरूरी ऑयल और एंटी ऑक्साइड होता है जो बच्चों और एडल्ट दोनों के लिए फायदेमंद होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको पानी में भिगोकर बादाम का सेवन रोज़ाना करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ, काजू विटामिन-ई, विटामिन बी6, प्रोटीन प्रोवाइड करवाता है। काजू वजन कम करने से लेकर, कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल करने में मदद करता है।