प्लास्टिक का इस्तेमाल अब हमारे रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है। किचन के बर्तनों से लेकर पानी की बोतलों तक, हर जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। कप, प्लेट या स्ट्रॉ हर जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, भारत सरकार लगातार लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने दूर बनाने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल जमकर हो रहा है। लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन प्लास्टिक की बोतल में पानी पी रहे हैं वो गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पानी के भंडारण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों से फ्लोराइड, आर्सेनिक और बीपीए जैसे हानिकारक रसायन निकलते हैं, जिससे कैंसर, मधुमेह यानी डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी आदि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने क्या-क्या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे कैसे बचा जा सकता है।
हानिकारक पदार्थ
प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक रसायनों के अलावा, प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखने से फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्युमीनियम जैसे हानिकारक पदार्थ भी निकलते हैं, जो मानव शरीर के लिए जहरीले हो सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीना मतलब धीमा जहर पीना है, जो धीरे-धीरे आपकी सेहत को खराब करेगा।
डाइऑक्सिन उत्पादन
प्लास्टिक गर्म वातावरण में पिघलता है और हम अक्सर गाड़ी चलाते समय प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर रखते हैं और कभी-कभी इसे कार में छोड़ देते हैं। जहां यह सीधे सूर्य के संपर्क में आता है। इस तरह के गर्म होने से डाइऑक्सिन नामक विष निकलता है, जो पीने से स्तन कैंसर को बढ़ावा मिल सकता है।
डायबिटीज
बिस्फेनॉल ए एक औद्योगिक रसायन है जिसका उपयोग प्लास्टिक बनाने के लिए किया जाता है जो मधुमेह, मोटापा और प्रजनन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी न पीना ही बेहतर है।
विटामिनयुक्त पानी
आजकल ज्यादातर पानी प्लास्टिक की बोतलों में आता है और निर्माता खरीदारों को आकर्षित करने के लिए इसके स्वास्थ्य लाभ बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन मिलाते हैं, लेकिन यह और भी बुरा है क्योंकि इसमें रंग और हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जैसे स्वास्थ्य-हानिकारक योजक होते हैं।
इम्यूनिटी कमजोर
प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली पर बहुत बुरा असर पड़ता है। प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में जाकर हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाते हैं।
इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।