दही का सेवन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और शरीर के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। रोजाना दही खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसके साथ ही यह कई बीमारियों के इलाज के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स के कारण मल त्याग सक्रिय रहता है। दही खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और शरीर का वजन कंट्रोल रहता है। यह एक सुपर फूड होने के साथ-साथ ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी काम करती है। दही त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, आयुर्वेद के मुताबिक दही के साथ कुछ चीजों को खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
दही के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक
- खट्टे फल
- मछली
- प्याज
- उड़द की दाल
- दूध
मछली
आयुर्वेद के मुताबिक, दही और मछली एक साथ खाने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका मुख्य कारण दही के साथ मछली में प्रोटीन का हाई होना है। शरीर को पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन अगर मछली और दही एक साथ खाया जाए तो शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन जमा हो जाता है। ऐसे में शरीर में ज्यादा प्रोटीन हड्डियों के घनत्व को कम कर सकता है और हड्डी रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि दही और मछली को एक साथ नहीं खाना चाहिए।
खट्टे फल
दही और खट्टे फल, जैसे संतरा, नींबू या अन्य साइट्रस फ्रूट्स एक साथ नहीं खाने चाहिए। इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी हो सकती है। अगर इन्हें एक साथ खाया जाए, तो पेट में खराब बैक्टीरिया पनपेंगे और सेहत को नुकसान पहुंचाएंगे। जिसके चलते पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।
प्याज
कई बार प्याज और दही यानी रायता बनाकर खाया जाता है। हालांकि, इन दोनों को एक साथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो शरीर में गर्मी बढ़ेगी और ठंडक कम होगी। त्वचा संबंधी समस्या जैसे एलर्जी और पाचन संबंधी समस्या वाले लोगों को दही में प्याज मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
दूध
वैसे तो दही दूध से ही बनती है, लेकिन दूध और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को एक साथ खाने से दस्त, उल्टी, मतली, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों को एक साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही हल्की और पचने में आसान होती है, जबकि दूध भारी होता है। ऐसे में इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है, तो दूध दही के डाइजेशन को धीमा कर सकता है।
वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?