दिवाली का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों को दीये और रंगोलियों से सजाते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन पटाखे भी जलाते हैं। खास कर बच्चे इस दिन पटाखे को लेकर उत्साहित रहते हैं। हालांकि, कई बार ऐसे होता है कि पटाखा जलाते समय अनहोनी हो जाती है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और हॉस्पिटल में भर्ती करने तक की नौबत आ जाती है। इसके साथ ही दिवाली के पटाखे प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जिससे सांस तक लेना दूभर हो जाता है। पटाखों का धुआं स्किन एलर्जी और आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
दरअसल, दिवाली के समय आकाश रोशन, आतिशबाजी की चमक, उमंग-उत्साह, लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी चूक से दर्दनाक बन जाती है। दिवाली के मौके पर अगर पटाखे जलाने से जल जाते हैं, तो आप तुरंत उसकी जलन को दूर करने के लिए फर्स्ट एड ट्रीटमेंट करें ताकि उसे जलन से राहत मिले। नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने कुछ उपाय बताए हैं, जो स्किन जलने पर तुरंत राहत दिला सकते हैं।
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली के मौके पर पटाखे जलाते समय कई चीजों का ध्यान रखना होता है। पटाखों को बच्चों के साथ जलने से बचना चाहिए और दिवाली उनके साथ रंगोली और अन्य तरह की एक्टिविटी को कर मनाना चाहिए। हालांकि, कई बार दिवाली पर पटाखे चलाते समय लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ठंडा पानी डाले, लेकिन बर्फ लगाने की गलती नहीं करें।
जले हुए स्थान पर ठंडा पानी डालें
दिवाली पर अगर किसी कारण से हाथ जल जाए, तो उस पर ठंडा पानी डालें। जले हुए स्थान पर कभी भी बर्फ नहीं लगानी चाहिए। बर्फ लगाने से ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है। ऐसे में कुछ समय तक ठंडे पानी में डुबोकर रखना चाहिए। इससे तुरंत आराम मिल सकता है।
एलोवेरा
दिवाली के मौके पर किसी भी कारण से हाथ जल जाए या फिर ऐसे मौके पर स्किन से जुड़ी समस्या अधिक हो जाती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए एलोवेरा का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है। अगर, पटाखों से स्किन जल जाए तो आप इस पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे तुरंत आराम मिलेगा और फफोले भी नहीं पड़ेंगे।
नारियल तेल
जले हुए स्थान पर नारियल तेल लगाना बहुत ही असरदार हो सकता है। नारियल तेल का उपयोग कई चीजों में किया जाता है। यह जलन को भी शांत करने में काफी असरदार होता है। अगर पटाखों से जल जाए तो आप उस स्थान पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।
टूथपेस्ट और हल्दी लगाने से बचें
एक्सपर्ट के मुताबिक, जली हुई जगह पर टूथपेस्ट लगाना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि टूथपेस्ट में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो स्किन पर रिएक्ट कर सकते हैं। इससे इंजरी या फिर इंफेक्शन बढ़ सकता है। इसके अलावा जली हुई जगह पर हल्दी का इस्तेमाल करने से बर्न इंजरी सही से दिखाई नहीं देती और गंदगी भी जमा हो सकती, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने टॉप 10 गट-फ्रेंडली स्नैक्स शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि ये हेल्दी स्नैक्स पेट को हल्का रखते हैं, डाइजेशन को सपोर्ट करते हैं और एनर्जी लेवल को स्टेबल बनाए रखते हैं।