डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिनके मरीजों की संख्या देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज की बीमारी डाइट में सिर्फ मीठा का सेवन करने से ही नहीं बढ़ती बल्कि उसके लिए कई और कारण भी जिम्मेदार हैं। तनाव,बॉडी एक्टिविटी में कमी और प्रसंस्कृत फूड्स का अधिक सेवन इस बीमारी को तेजी से बढ़ाता है। डाइट में कुछ फूड्स तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर बॉडी में उसके जोखिम बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है।
डीयबिटीज का स्तर हाई रहने से दिल के रोगों, किडनी खराब होने और लीवर की परेशानी होने का खतरा अधिक रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हैं कि वो डाइट का ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीजों के लिए लम्बे समय तक भूखे रहना भी शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ाता है। अक्सर डायबिटीज के मरीज अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं जो शुगर बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।
आप जानते हैं कि अगर शरीर को भोजन से नियमित रूप से ऊर्जा नहीं मिलती है तो लिवर आपके ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज़ रिलीज़ करने लग सकता है। ऐसे में खाना स्किप करना हाई ब्लड शुगर के जोखिम को बढ़ा सकता है। सुबह के समय नाश्ता नहीं करने से या लम्बे समय तक भूखा रहने से शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ने लगता है।
डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते में इन 4 चीजों को भिगोकर खाएं। इन फूडस का सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है और शुगर भी नहीं बढ़ने का खतरा रहता। डायबिटीज स्पेशलिस्ट हेल्थ एंड हेल्थ कोच रंजीत सिंह के मुताबिक डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह के नाश्ते में इन 4 चीजों को भिगोकर खाएं। आइए जानते हैं कौन सी चार चीजें भिगोकर खाएं जिनसे ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी।
How to reduce Uric Acid: यूरिक एसिड का स्तर 9mg/dL तक पहुंच गया है, और जोड़ों का दर्द बेपनाह परेशान कर रहा है तो बाबा रामदेव के इन 4 उपायों को अपनाएं, तुरंत निकलेंगे टॉक्सिन बाहर
बादाम को भिगोकर खाएं:
बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर बादाम का सेवन आंतों के काम को बढ़ावा देता हैं और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। बादाम में हेल्दी फैट मौजूद होता है जो गैस की परेशानी को दूर करता है। सुबह के नाश्ते में बादाम को भिगोकर खाने से ग्लूकोज का अवशोषण देरी से होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।
अलसी के बीज को नाश्ते में करें शामिल:
ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर अलसी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और कब्ज दूर होता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीज करें तो बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर अलसी के बीज बढ़ते वजन को कंट्रोल करते हैं और शुगर भी कंट्रोल रहती है।
मेथी दाना को नाश्ते में भिगोकर खाएं:
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो मेथी दाना का सेवन भिगोकर करें। मेथी दाना के अंदर एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज मेथी दाना का सेवन करें इसमें मौजूद लेसीथीन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है।
काले चने का सेवन करें शुगर कंट्रोल रहेगी:
काले चने का सेवन शुगर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। इस चने में हाई प्रोटीन होता है जो एसिडिटी को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत करता हैृ। फाइबर से भरपूर चना का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार होता है।
कैसे और कितनी मात्रा में करें इन चार चीजों का सेवन:
4-5 बादाम,एक चम्मच अलसी,आधा चम्मच मेथी दाना,चार चम्मच चने को एक गिलास पानी में रोज रात को भिगों दें और सुबह इन चीजों को वॉश कर लें और उसका सेवन करें। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहतरीन नाश्ता है।