सर्दियों के मौसम में आने वाला सिंघाड़ा जो त्रिकोण आकार का और दो सिंग वाला होता है, ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है। सिंघाड़ा दस्त, बुखार, अनिद्रा, शरीर में कमजोरी, पेट की समस्या, त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके फल के साथ ही छिलका भी कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़े में कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, प्रोटीन और निकोटेनिक एसिड की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सिंघाड़े का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

वर्तमान समय में खराब खानपान, अव्यवस्थित जीवनशैली और कोई शारिरिक गतिविधि ना करने के कारण लोग डायबिटीज यानी मधुमेह की चपेट में आ जाते हैं। मधुमेह के मरीजों को हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी धुंधली होना और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा स्थिति का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

मीठा स्वाद और ठंडी तसीर: सिंघाड़ा सर्दी में खाया जाने वाला एक जलीय फल होता है। शुगर या डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल सिंघाड़े का स्वाद मीठा और तासीर ठंडा होता है। वैसे तो अधिकतर लोग सिंघाड़े का फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन डायबिटीज पेशेंट के लिए सिंघाड़ा या फिर उसके आटे का सेवन लाभदायक है।

अपच में भी फायदेमंद: इस मौसम में बाजार में आपको भरपूर मात्रा में सिंघाड़ा मिल जाएगा। ये ना केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है बल्कि एसिडिटी, अपच, रक्तपित्त और मोटापे जैसी समस्याओं में भी कारगर है। सिंघाड़ा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगी या पेशेंट इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

इस तरह करें सेवन: डायबिटीज के मरीज सिंघाड़े या फिर उसके आटे का सेवन कर सकते हैं। नियमित तौर पर सिंघाड़े का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। सिंघाड़ा ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि अस्थमा, एसिडिटी, गैस, अपच और हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद होता है।

कब और कैसे करें सेवन: ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए डायबिटीज पेशेंट सिंघाड़े का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इसे आप या तो ऐसे ही छीलकर खाएं या फिर उबाल कर भी खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। सिंघाड़े में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।